रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। दुधारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर परसा तिराहा के पास से ट्रैक्टर में लगी चोरी की बैटरी सहित 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 आजम अंसारी, हे0का0 अरविंद यादव, का0 राधेश्याम गिरी ने 370/25 धारा धारा 303(2) बीएनएस में वांछित 01 अभियुक्त प्रदुम कुमार पुत्र विद्या प्रसाद चौधरी निवासी मझारी थाना दुधारा को अभियुक्त के ट्रैक्टर में लगी चोरी के 01 अदद बैटरी के साथ परसा तिराहा से गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए न्यायालय भेज दिया।
वादी राधेश्याम पुत्र रामप्रसाद निवासी सिया कटाई बाजार पुरवा थाना दुधारा ने दिनाँक 21.10.2025 को थाना दुधारा पर सूचना दिया कि 26/27.08.2025 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर में लगी बैटरी चोरी कर लिया गया है । उक्त तहरीर के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 370/2025 धारा 303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा ने बताया कि अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि कुछ दिन पूर्व रात्रि में वादी राधेश्याम पुत्र रामप्रसाद निवासी सिया कटाई बाजार पुरवा थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर के घर के सामने खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ली थी ।