रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। विकास खंड सेमरियावा के गांव पचदेवरी में सड़क किनारे झुका विद्युत पोल राहगीरों की परेशानी का कारण बना हुआ है। जानकारी व मांग के बाद भी सम्बंधित ज़िम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
सेमरियावा ब्लाक के पचदेवरी समेत कई गाँव में पचपोखरी विद्युत उपकेन्द्र से बिजली आपूर्ति होती है। सड़क के किनारे झुका बिजली का पोल राहगीरों की परेशानी का सबब बना हुआ है।
संदीप कुमार प्रधान, संतोष यादव, मोहम्मद असद, राकेश कुमार आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि कई बार ज़िम्मेदारों से लिखित व मौखिक शिकायत की गई लेकिन इस तरफ अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। उक्त ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग किये हैं।