रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। बृहस्पतिवार को विकास खंड सेमरियावां क्षेत्र के गांव अगया स्थित खानकाहे क़ादरिया बरकातिया रिजविया में खतीबुल बराहीन हजरत सूफी मुहम्मद निजामुद्दीन का 13वां उर्स सज्जादानशीन मौलाना हबीबुर्रहमान की अगुवाई में चादरपोशी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर फातेहा पढ़ी और दुआ मांगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुकामी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांव अगया में बाद नमाज़े ज़ोहर खतीबुल बराहीन हजरत सूफी मुहम्मद निजामुद्दीन का 13 वां उर्स सज्जादानशीन मौलाना हबीबुर्रहमान की अगुवाई में चादरपोशी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान अकीदतमंदों ने भारी संख्या में पहुंचकर चादर पेश की तथा मुल्क में अमन और शांति की दुआ की।
उपजिलाधिकारी सदर अरुण कुमार, नायब तहसीलदार सदर राजेश कुमार, सी ओ अजय सिंह ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा की अगुवाई में मुकामी पुलिस
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रही।