सूफी निजामुद्दीन की मजार पर ‘कुल शरीफ’ के साथ सालाना उर्स संपन्न
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा।भारत के प्रसिद्ध सुफी बुजुर्ग हजरत सुफी निजामुद्दीन कादरी बरकती रिज़वी मुहद्दिस बस्तवी का तेरहवां वां सालाना उर्स सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम अगया स्थित उनकी मजार पर धूम धाम से मनाया गया। शुक्रवार की सुबह में मजार पर कुल शरीफ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार की रात में निजामी कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें देश विदेश से आए उलेमा ने उपस्थित जायरीन को संत्रोधित किया। सज्जादा नशीन मौलाना सुफी हबीबुर्रहमान रजवी ने कहा कि तालीम ही कौम की तरक्की का पैमाना है। जो तालीम से दूर होता है, वह धीरे-धीरे अखलाकी गिरावट का शिकार हो जाता है। तालीम की कमी किसी कौम की रुसवाई का सबब बनती है।उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मुस्लिम स्कॉलर्स ने ज्ञान की विभिन्न विधाओं में नवीन खोज की और महत्वपूर्ण किताबें लिखीं, लेकिन मुसलमानों का यह हाल है कि अपने बुजुगों की लिखी हुई किताबों से भी दूरी बना चुके हैं। उन्हीं किताबों का अध्ययन कर और उनसे फायदा उठाकर यहूदी और ईसाई कौम के लोगों ने नए रेसर्च किए और आज तालीम याफ्ता कोमों में अग्रणी हैं। उन्होंने कहा कि खतीबुल बरहीन हजरत सूफी निजामुद्दीन पूरी जिंदगी स्वयं शिक्षा और शिक्षण कार्य से जुड़े रहे और लोगों को तालीम हासल करने के लिए प्रेरित करते रहे। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि तालीम हासिल कर सूफी साहब से मोहब्बत का सबूत दें। कार्यक्रम का संचालन मौलाना हबीबुर्रहमान निजामी और मौलाना शफीक निजामी ने किया। इस दौरान कारी हबीबुर्रहमान मिस्बाही इंग्लैंड, मौलाना मुख्तारूल हसन बगदादी, मौलाना मसूद बरकाती, मुफ्ती सदरूल वरा मिस्बाही, मुस्ती जाहिद सलामी, मौलाना अख्तर कमाल, मौलाना साजिद मुबारक पुर,मौलाना सिद्दीक मिस्बाही,मौलाना अब्दुल रहमान मौलाना सलमान घोसी,मुफ्ती अजहार अमजदी, मुफ्ती कमाल अहमद, मौलाना फारूक निजामी,मौलाना मोहम्मद अली निजामी,सज्जादा नशीन के साहजाजे मौलाना सनाउल मुस्तफा निजामी, हकीम रजाउल मुस्तफा निजामी,मौलाना मोहम्मद सईद निजामी, आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को सुबह में 8 बजे कुल शरीफ का आयोजन किया गया। इस दौरान सज्जादा नशीन मौलाना हबीबुर्रहमान साहब के नेतृत्व में मजार पर फातिहा पढ़ गया। इसमें देश में उन्नति,अमन और शांति की दुआ मांगी गई। अंत में आल इंडिया बज्मे निजामी के महासचिव मौलाना जियाउल मुस्तफा निजामी ने देश के कोने कोने से आए जाऐरीन, प्रशासन, सुरक्षाबल, पुलिस कर्मियों और मीडिया का शुक्रिया अदा किया।