मदरसा अरबिया रहमिया दुधारा में आयोजित होगा कार्यक्रम
सेमरियावा। विकास खंड सेमरियावा के मदरसा अरबिया रहमिया दुधारा में आगामी 27 नवंबर को बाद नमाज़ मगरिब जलसा-ए दस्तारबंदी हुफ्फाज़ का आयोजन किया गया है।
मदरसा के नाज़िम मौलाना फैयाज़ अहमद मोजाहिरी ने देते हुए बताया कि जलसा की अध्यक्षता मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना माशूक अहमद मोज़ाहिरी, और संचालन जामिया इस्लामिया मुजफ्फरपुर आजमगढ़ के शिक्षक गुफरान शकील नदवी करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदरसा अशरफुल मदारिस हरदोई के शैखुल हदीस मौलाना अल्हाज मुहम्मद अफजालुर्रहमान, जामिया मजाहिर उलूम सहारनपुर के अमीने आम मौलाना मुफ्ती मुहम्मद सालेह, दारूल उलूम देवबंद के मौलाना मुसलहुद्दीन कासिमी, जामिया मजाहिर उलूम सहारनपुर के मौलाना मुहम्मद मुआविया, शायरे इस्लाम शकील अहमद शकील बस्तवी, असद बस्तवी शिरकत करेंगे।