Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के नाम पर 'आभार समर्पण सम्मान' से हुए सम्मानित उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया गोरखपुर में सम्मानित.....…... गोरखपुर। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले संतकबीरनगर जिले के प्रमुख शिक्षाविद् सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी को बुधवार को गोरखपुर में 'आभार समर्पण सम्मान' से नवाज़ा गया। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें यह सम्मान दिया। यह सम्मान समारोह एक निजी होटल में दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला ने आयोजित किया था। इसका मकसद समाज में अच्छा काम करने वाले लोगों को पहचानना और उनका हौसला बढ़ाना था। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी के शिक्षा के लिए समर्पण की खूब प्रशंसा की और उनकी संस्था के कामों को सराहा। उन्होंने डॉ. चतुर्वेदी को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर डिप्टी सीएम ने सम्मानित किया। डॉ. चतुर्वेदी को यह सम्मान खासकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों के विकास के लिए उनके बेहतरीन प्रयासों के लिए मिला।सम्मान मिलने के बाद, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सभी का धन्यवाद किया और शिक्षा के जरिए समाज को आगे बढ़ाने की अपनी बात दोहराई।इस खुशी की खबर मिलते ही, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। शिक्षा से जुड़े लोगों, नेताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान न केवल डॉ. चतुर्वेदी के लिए, बल्कि पूरे पूर्वांचल के शिक्षा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

डिप्टी CM के हाथों सम्मानित हुए शिक्षाविद् डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी 

 

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के नाम पर ‘आभार समर्पण सम्मान’ से हुए सम्मानित

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया गोरखपुर में सम्मानित…..……

गोरखपुर। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले संतकबीरनगर जिले के प्रमुख शिक्षाविद् सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी को बुधवार को गोरखपुर में ‘आभार समर्पण सम्मान’ से नवाज़ा गया। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें यह सम्मान दिया।
यह सम्मान समारोह एक निजी होटल में दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला ने आयोजित किया था। इसका मकसद समाज में अच्छा काम करने वाले लोगों को पहचानना और उनका हौसला बढ़ाना था।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी के शिक्षा के लिए समर्पण की खूब प्रशंसा की और उनकी संस्था के कामों को सराहा। उन्होंने डॉ. चतुर्वेदी को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर डिप्टी सीएम ने सम्मानित किया।
डॉ. चतुर्वेदी को यह सम्मान खासकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों के विकास के लिए उनके बेहतरीन प्रयासों के लिए मिला।सम्मान मिलने के बाद, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सभी का धन्यवाद किया और शिक्षा के जरिए समाज को आगे बढ़ाने की अपनी बात दोहराई।इस खुशी की खबर मिलते ही, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। शिक्षा से जुड़े लोगों, नेताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान न केवल डॉ. चतुर्वेदी के लिए, बल्कि पूरे पूर्वांचल के शिक्षा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!