Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर की जनता को आखिरकार वह जनसेवक मिल गया जिसका उन्हें वर्षों से इंतजार था। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कुर्सी संभालते ही विकास के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। उन्होंने 'परदे के पीछे' काम करने की पुरानी रीतियों को जड़ से उखाड़ फेंका है और सीधे जनता से जुड़कर काम करने का नया अध्याय शुरू किया है। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा अभूतपूर्व कार्य किया है जिसने पूरे जिले का दिल जीत लिया है। धनघटा-खलीलाबाद मुख्य मार्ग के महत्वपूर्ण मुखलिसपुर कस्बे में मुख्य बाजार से लेकर शिव मंदिर स्थित पवित्र छठ घाट तक एक शानदार RCC रोड का निर्माण करा कर उन्होंने जनता का दिल जीत लिया। यह रोड छठ महापर्व के दौरान ब्रती महिलाओं और आम नागरिकों के लिए वरदान साबित होगी, जिन्होंने पहले टूटी-फूटी राहों पर चलने की पीड़ा झेली थी। विकास के इस महायज्ञ में अध्यक्ष बलिराम यादव ने स्वयं क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिपुरारी तिवारी और अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर सड़क का उद्घाटन किया। स्थानीय नागरिकों ने अध्यक्ष के इस कार्य को "ऐतिहासिक" बताते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की। क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिपुरारी तिवारी ने भावुक होकर कहा, "पहली बार कोई ऐसा जिला पंचायत अध्यक्ष मिला है जिसके दिल में जनपद के विकास की सच्ची चिंता है। आम आदमी का जीवन आसान बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है।" इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने अत्यंत विनम्रता से कहा कि"यह जनता का आशीर्वाद है जिसने मुझ जैसे साधारण व्यक्ति को 'जिले का प्रथम नागरिक' बनाया। मैं इस कर्ज को विकास के माध्यम से चुकाता रहूंगा। मेरे लिए सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और मैं आजीवन इस धर्म का पालन करता रहूंगा।" आपको बता दें कि अध्यक्ष बलिराम यादव न केवल सड़कों का निर्माण करा रहे हैं, बल्कि नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं और विभागीय अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका हर कदम जिले को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है!

जि० पं० अध्यक्ष ने बदल दी विकास की परिभाषा, छठ घाट तक बनवाया RCC रोड

 

संतकबीरनगर की जनता को आखिरकार वह जनसेवक मिल गया जिसका उन्हें वर्षों से इंतजार था। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कुर्सी संभालते ही विकास के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। उन्होंने ‘परदे के पीछे’ काम करने की पुरानी रीतियों को जड़ से उखाड़ फेंका है और सीधे जनता से जुड़कर काम करने का नया अध्याय शुरू किया है।
हाल ही में उन्होंने एक ऐसा अभूतपूर्व कार्य किया है जिसने पूरे जिले का दिल जीत लिया है। धनघटा-खलीलाबाद मुख्य मार्ग के महत्वपूर्ण मुखलिसपुर कस्बे में मुख्य बाजार से लेकर शिव मंदिर स्थित पवित्र छठ घाट तक एक शानदार RCC रोड का निर्माण करा कर उन्होंने जनता का दिल जीत लिया।
यह रोड छठ महापर्व के दौरान ब्रती महिलाओं और आम नागरिकों के लिए वरदान साबित होगी, जिन्होंने पहले टूटी-फूटी राहों पर चलने की पीड़ा झेली थी।
विकास के इस महायज्ञ में अध्यक्ष बलिराम यादव ने स्वयं क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिपुरारी तिवारी और अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर सड़क का उद्घाटन किया।
स्थानीय नागरिकों ने अध्यक्ष के इस कार्य को “ऐतिहासिक” बताते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की। क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिपुरारी तिवारी ने भावुक होकर कहा, “पहली बार कोई ऐसा जिला पंचायत अध्यक्ष मिला है जिसके दिल में जनपद के विकास की सच्ची चिंता है। आम आदमी का जीवन आसान बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है।”
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने अत्यंत विनम्रता से कहा कि”यह जनता का आशीर्वाद है जिसने मुझ जैसे साधारण व्यक्ति को ‘जिले का प्रथम नागरिक’ बनाया। मैं इस कर्ज को विकास के माध्यम से चुकाता रहूंगा। मेरे लिए सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और मैं आजीवन इस धर्म का पालन करता रहूंगा।”
आपको बता दें कि अध्यक्ष बलिराम यादव न केवल सड़कों का निर्माण करा रहे हैं, बल्कि नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं और विभागीय अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका हर कदम जिले को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है!

Leave a Reply

error: Content is protected !!