संतकबीरनगर – जिले के दक्षिणांचल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय फलक पर ले जाने की मुहिम के साथ गत वर्ष से शुरू हुआ द्वाबा महोत्सव का आयोजन इस साल भी होगा। महोत्सव को लेकर जहां तैयारियां मुक्कमल थी वहीं इसके तारीख का भी ऐलान कर दिया गया था। इस महोत्सव की शुरुवात आगामी 13 नवंबर को होना तय था लेकिन इसी बीच महोत्सव के आयोजक चेयरमैन प्रतिनिध नीलमणि ने नीयत तिथि के एक दिन बाद यानी 14 नवंबर से इसके आगाज होने की घोषणा करते हुए आमजन को इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल पेज से दी है।

तारीखों के टलने का कारण भी बताते हुए नीलमणि ने बताया है कि द्वाबा महोत्सव की तारीख में बदलाव किया गया है। यह महोत्सव अब 13 नवंबर की बजाय 14 नवंबर 2025 से शुरू होगा और 18 नवंबर 2025 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर विधानसभा में पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में धनघटा विधानसभा में यह पदयात्रा 13 नवंबर 2025 को आयोजित होनी है। शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद, कार्यक्रमों के समन्वय को देखते हुए द्वाबा महोत्सव को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पहले द्वाबा महोत्सव 13 नवंबर से शुरू होना था, लेकिन भाजपा की पदयात्रा के कारण अब यह 14 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।