संतकबीरनगर जनपद के एच आर पी जी कॉलेज की बीएड की छात्रा आकृति श्रीवास्तव को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में महामहीम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेनपटेल ने स्वर्ण पदक दी।
ज्ञात हो कि आकृति श्रीवास्तव पुत्री दिनेश चंद्र श्रीवास्तव खलीलाबाद के बंजरिया पश्चिमी की निवासी है। आकृति श्रीवास्तव शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं तथा सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करती रही हैं।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक के साथ ही राजा रतन सेन स्मृति स्वर्ण पदक व प्रोफेसर सुमित्रा देवी स्वर्ण पदक भी मिला है।
आकृति श्रीवास्तव ने अपनी सफलता का श्रेय पिता एवं परिवार के लोग तथा बड़े भाई जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव को दी है।