रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावां।संतकबीरनगर
किसान कल्याण केंद्र सेमरियावां पर बुधवार को गेहूं की बीज वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी को लेकर किसानों ने समाजसेवी रिज़वान मुनीर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह से ही सैकड़ों किसान बीज के लिए लाइन में लगे रहे, लेकिन गेट पर ताला लटका रहा। कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
किसानों ने बताया कि शासन द्वारा ₹936 प्रति बोरी का मूल्य तय है, लेकिन केंद्र पर ₹1040 रुपए वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इंचार्ज द्वारा रात में अपने चहेतों को बुलाकर बीज की काला बाजारी करने का आरोप भी किसानों ने लगाया है।
रिज़वान मुनीर ने कहा कि अन्नदाता को ही बीज के लिए भटकना पड़े, यह बेहद शर्मनाक है। शासन को तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसानों का शोषण बंद हो सके।
बीज की अनुपलब्धता और अफसरों की उदासीनता से नाराज किसान दोपहर तक धरने पर बैठे रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस मौके पर इस दौरान रोहित कुमार, सईद अहमद, मो. सारिक, लाल जीवन, राम लगन, रियाज अहमद, मो. सज्जाक, केवल पाती, मालती देवी, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।