सेमरियावा। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर खलीलाबाद अजय सिंह के कुशल निर्देशन में, बुद्धवार को थाना दुधारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक, अरविन्द शर्मा, अपने हमराही कर्मचारी का० राधेश्याम गिरी, का० उदय प्रताप सिंह, तथा हे०का० चालक प्रमोद कुमार सिंह (सरकारी गाड़ी संख्या UP58G0223) के साथ थाना दुधारा के मु०अ०सं० 392/2025 की विवेचना के सिलसिले में कस्बा सेमरियावां में मौजूद थे।मुखबिर खास से सूचना मिली कि उक्त मुकदमे में नामजद विधि विरुद्ध कार्य करने वाला बालक सुनील पुत्र मोती लोध कस्बा बाघनगर प्लांट तिराहा के पास कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, प्रभारी निरीक्षक मय हमराही टीम के साथ मुखबिर को लेकर तत्काल बाघनगर प्लांट तिराहा पहुँचे। पुलिस को देखकर उक्त बालक ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने एकबारगी दबिश देकर पकड़ लिया। नियमानुसार पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील पुत्र मोती लोध बताया। गिरफ्तारी के दौरान, पकड़े गए बालक की जामा तलाशी ली गई, जिसमें उसके जींस पैंट की दाहिनी जेब से ₹200 (दो सौ रुपये) नकद बरामद हुए।
प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना मे मु०अ०सं० 392/2025 धारा 65(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 5(ङ)/6 पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज था।
विधि विरुद्ध कार्य करने वाले बालक का मेडिकल मुआयना कराकर उसे माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।