प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर ए. एच. एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा में आयोजित हुआ बाल मेला उत्सव

रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावां ( संतकबीरनगर) शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर ए. एच. एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा में “बाल मेला उत्सव” का आयोजन किया गया। बाल मेले में बच्चों द्वारा स्वनिर्मित खाद्य सामग्री, सिलाई, कढ़ाई, पेंटिंग व रंगोली की प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों के स्टॉल पर आधुनिक व्यंजनों के साथ साथ चाट बतासा, चाऊमीन, बर्गर, समोसे, आदि के स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम का संयोजन मोहम्मद इश्तियाक अंसारी व सहायक अध्यापिका अखिलेश कुमारी ने किया।
प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने बताया कि बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था।विद्यालयों में बाल मेला का आयोजन करने का उद्देश्य बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे न केवल अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन कर सकें बल्कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर नई चीजें सीखें। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चे नवीन कौशल विकसित करते हैं और अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करते हैं।
उन्होंने बताया कि बाल मेला बच्चों को अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन करने का अवसर देते हैं। बच्चों को मेला के माध्यम से एक टीम के रूप में काम करना होता है, जिससे वे टीमवर्क, नेतृत्व और सहकारिता सीखते हैं। बाल मेला शिक्षा के पारंपरिक तरीकों से अलग होता है और बच्चों के लिए सीखने को मजेदार बनाता है।
उन्होंने बताया कि बच्चों को इस दिन किताबों से बाहर आकर व्यावहारिक चीजें सीखने का मौका मिलता है। बाल मेला का आयोजन बच्चों के लिए एक ऐसा अवसर है जिसमें वे खेल-खेल में सीख सकते हैं। बाल मेला का आयोजन करके स्कूल बच्चों को एक ऐसा वातावरण प्रदान करते हैं, जिसमें वे बिना किसी दबाव के अपनी क्षमताओं को पहचान सकते हैं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्राओं की तरफ से शाहिना, सैयदा खातून, शालिनी, फरहिन, नूरमा, अर्शीया, अदीबा, सूरज, अरकम, प्रतिभा, कंचन शाहिद सैकड़ो बच्चों ने अपने स्टाल लगाएँ।
इस दौरान प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी, मुहम्मद इश्तियाक अंसारी, फसीहुद्दीन, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुस्सलाम, मुहम्मद शाहिद, जुबैर अहमद, मुहम्मद युनुस, औबेदुल्लाह, मुहम्मद परवेज अख्तर,ओजैर अहमद, सबीह अहमद, हकीमुल्लाह, असादुल्लाह, जुनैद अहमद, अखिलेश कुमारी, रफी अहमद, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।