
संतकबीरनगर जिले के मगहर कस्बा निवासी पेशे से अधिवक्ता तथा सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप मिश्र और युवा बीजेपी नेता संदीप मिश्र के पिता के निधन की सूचना पर उनके घर पहुंचे अपना दल S के कद्दावर नेता तथा पार्टी के व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने सांत्वना देते हुए सभी का ढांढस बंधवाया। उन्होंने अधिवक्ता कुलदीप मिश्र को दुःख की इस घड़ी में दिलासा देते हुए कहा कि जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति पिता का साया सिर से उठ जाना होता है,यह एक ऐसा दर्द है जो किसी भी आत्मा को झकझोर कर रख देता है।
पुष्कर चौधरी ने अधिवक्ता कुलदीप मिश्र के पिता स्वर्गीय धर्मात्मा मिश्र को महान व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि अपने पूरे जीवन काल चाहे वो सरकारी सेवा के दौरान रही हो चाहे निजी जिंदगी की बात हो उन्होंने हमेशा गरीब दुखियों की मदद की ,सभी को सदा सन्मार्ग पर चलना सिखाया। उनका यूं चले जाना दुखदाई बात तो है पर नियति की मार से कोई बच नहीं सका। यह मृत्युलोक है यहां जीवन मरण के चक्र से तो स्वयं ईश्वर भी नहीं बच पाए है।हमें इस सत्य को स्वीकार कर, उनकी शिक्षाओं और संस्कारों को आगे बढ़ाना होगा। पितृ शोक में डूबे अधिवक्ता और उनके भाई युवा बीजेपी नेता संदीप मिश्र को संबल देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरत पर वो परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े मिलेंगे।