Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है मुंबई- महाराष्ट्र को देश की आर्थिक महाशक्ति बनाए रखने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रसिद्ध उद्योगपति, भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी आर सी वर्मा से एक सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। यह मुलाकात डिप्टी सीएम के आवास पर हुई, भेंट मुलाकात के दौरान समाजसेवी, उद्योगपति तथा बीजेपी के वरिष्ठ नेता आर सी वर्मा के साथ संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक के पूर्व प्रमुख महमूद आलम चौधरी, खम्बरिया ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी, शहनाज खान और अन्य लोग मौजूद रहे हैं। मुलाकात की औपचारिक शुरुवात बुके आदि भेंट कर हुई। आर सी वर्मा और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच हुई औपचारिक भेंट राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी जिसका उद्देश्य महाराष्ट्र की आर्थिक प्रगति को नई गति देना रहा। रियल एस्टेट के क्षेत्र में आर सी वर्मा ने उपमुख्यमंत्री के साथ महाराष्ट्र में नए निवेश के अवसरों पर गहन विचार-विमर्श किया। दोनों के मध्य राज्य सरकार की उद्योग नीतियों और कारोबार के लिए बनाए जा रहे सकारात्मक माहौल को लेकर चर्चा हुई।

डिप्टी CM एकनाथ शिंदे से उद्योगपति आर सी वर्मा की सौहार्दपूर्ण मुलाकात

मुंबई– महाराष्ट्र को देश की आर्थिक महाशक्ति बनाए रखने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रसिद्ध उद्योगपति, भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी आर सी वर्मा से एक सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। यह मुलाकात डिप्टी सीएम के आवास पर हुई, भेंट मुलाकात के दौरान समाजसेवी, उद्योगपति तथा बीजेपी के वरिष्ठ नेता आर सी वर्मा के साथ संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक के पूर्व प्रमुख महमूद आलम चौधरी, खम्बरिया ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी, शहनाज खान और अन्य लोग मौजूद रहे हैं। मुलाकात की औपचारिक शुरुवात बुके आदि भेंट कर हुई। आर सी वर्मा और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच हुई औपचारिक भेंट राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी जिसका उद्देश्य महाराष्ट्र की आर्थिक प्रगति को नई गति देना रहा। रियल एस्टेट के क्षेत्र में आर सी वर्मा ने उपमुख्यमंत्री के साथ महाराष्ट्र में नए निवेश के अवसरों पर गहन विचार-विमर्श किया। दोनों के मध्य राज्य सरकार की उद्योग नीतियों और कारोबार के लिए बनाए जा रहे सकारात्मक माहौल को लेकर चर्चा हुई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!