सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है गोरखपुर -15 अगस्त के अवसर पर समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त शहीदों को याद करने का दिन है, जिनके बलिदान से आज हम स्वतंत्र हैं। हमें आंतरिक स्वतंत्रता की रक्षा-सुरक्षा के लिए भी निरन्तर सजग, सचेत, सतर्क, सक्रिय और संकल्पबद्ध रहना होगा। देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किये और अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने यातनाएं सही थी भाजपा जातियों में झगड़ा लगाती है। भारत में विभिन्न जाति, धर्म वेश-भूषा के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। यही हमारे देश की पहचान है। लेकिन सत्ताधारी लोग गंगा-जमुनी तहजीब खत्म करना चाहते है। भाजपा की मंशा देश के पहचान को समाप्त करने की हैं। हम समाजवादियों की कोशिश होनी चाहिए कि समाज में एक दूसरे से प्यार और सहयोग बढ़े। सामाजिक सौहार्द बढ़ाने की दिशा में मिलकर काम करना चाहिए।

गोरखपुर – स्वतंत्रता दिवस पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण_रिपोर्ट – विभव पाठक 

गोरखपुर -15 अगस्त के अवसर पर समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त शहीदों को याद करने का दिन है, जिनके बलिदान से आज हम स्वतंत्र हैं। हमें आंतरिक स्वतंत्रता की रक्षा-सुरक्षा के लिए भी निरन्तर सजग, सचेत, सतर्क, सक्रिय और संकल्पबद्ध रहना होगा। देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किये और अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने यातनाएं सही थी भाजपा जातियों में झगड़ा लगाती है। भारत में विभिन्न जाति, धर्म वेश-भूषा के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। यही हमारे देश की पहचान है। लेकिन सत्ताधारी लोग गंगा-जमुनी तहजीब खत्म करना चाहते है। भाजपा की मंशा देश के पहचान को समाप्त करने की हैं। हम समाजवादियों की कोशिश होनी चाहिए कि समाज में एक दूसरे से प्यार और सहयोग बढ़े। सामाजिक सौहार्द बढ़ाने की दिशा में मिलकर काम करना चाहिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!