
दी शान सेंट्रल एकेडमी दुधारा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। रविवार की शाम में विकास खंड सेमरियावा के दी शान सेंट्रल एकेडमी दुधारा में उर्दू/ अरबी/ दीनियात सेक्शन और कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर उलेमा इकराम सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के दी शान सेंट्रल एकेडमी दुधारा में रविवार की शाम में उर्दू/ अरबी/ दीनियात सेक्शन और कंप्यूटर लैब का और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुहम्मद अहमद ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मदरसा अरबिया नासिरुल उलूम पुरैना मंसूर के नाज़िम व प्रख्यात मुस्लिम विद्वान मौलाना अब्दुस्सलाम नदवी ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। नई नस्लों तक दीन की तालीम पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां असरी तालीम ज़रूरी है वहीं दीनी तालीम और भी ज़्यादा ज़रूरी है।
इस अवसर पर डायरेक्टर हाजी वसी अहमद खान, मौलाना मुहम्मद हारून, मुबारक हुसैन, मुहम्मद अहमद, फुजैल नदवी, अहमद जमाल अंसारी, शकील बस्तवी, शोएब नदवी, अब्दुल कलाम, मुहम्मद मुस्तफा, मुहम्मद परवेज़ अख्तर सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।