
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर हुई तैयारी बैठक
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद के फरवरी माह में प्रस्तावित आगमन को लेकर सेमरियावा में प्रदेश महामंत्री डॉ. मोहम्मद आक़िब ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ. मोहम्मद आक़िब ने कहा कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट जाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री अवनीश निगम, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद राव, मंगल सिंह राव,बृजभान बौद्ध,एडवोकेट आज्ञाराम चौधरी लीगल सेल, अमरनाथ बागी, राघवेंद्र प्रताप, राकेश कुमार, सुशील बाबा, खुर्शीद आलम, मूलचंद आजाद, अजय कुमार आज समाज पार्टी जिला अध्यक्ष बस्ती, इश्तियाक अहमद, सोनू कुमार, नासिर अली आदि मौजूद रहे।