सेमरियावां।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां पर शनिवार के दिन आंगनबाड़ी का दिव्यांग बच्चों से संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह और जिला समन्वयक रजनीश वैद्य की देखरेख में 30आंगनबाड़ी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
दिव्यांग बच्चों के स्पेशल एजुकेटर प्रशिक्षक धर्मेंद्र चौधरी,प्रेमशंकर चौधरी और अमित कुमार ने प्रशिक्षण में बताया कि विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम 2016 के तहत 21 प्रकार की विकलांगता को मान्यता प्रदान किया है ।
ऐसे बच्चे जो विकलांग हैं उनके माता पिता को प्रारंभिक हस्तक्षेप द्वारा बच्चों के विकास ,कल्याण और परिवार एवं सामुदायिक जीवन में भागीदारी में सहायता प्रदान कर सकते है।
प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र की भूमिका,विभिन्न क्षमताओं के लक्षण,केंद्र को समावेशी बनाने ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री की भूमिका आदि बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई।
समापन के अवसर पर नोडल संकुल शिक्षक जफीर अली ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के माता पिता इन बच्चों की अधिक देखभाल करें।भावनात्मक सहयोग प्रदान करें।बच्चों के साथ दयालुता के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। आहत करने वाली भाषा से बचें।प्रत्येक बच्चे में अद्वितीय क्षमताएं हैं।उन्हें भी परिपूर्ण जीवन जीने का अधिकार है।इनके समुचित खेल शिक्षा का प्रबंध करें।