सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के दुधारा का मामला
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। विकास खंड सेमरियावां के दुधारा चौराहे से गांव की तरफ जाने वाली मेन लाइन का बिजली का पोल एक तरफ झुका है जो कि लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। जानकारी व मांग के बाद भी संबंधित जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
सेमरियावा ब्लाक के गांव दुधारा में विद्युत उपकेंद्र कुसहरा से बिजली आपूर्ति की जाती है। चौराहे से प्राइमरी स्कूल होते हुए बिजली का तार गया हुआ है। तार के नीचे ही रिहायशी मकान भी है। विद्युत पोल एक तरफ झुका हुआ है जिससे कि दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। जानकारी व मांग के बाद भी सम्बंधित विभागीय ज़िम्मेदार अनजान बने हुए हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीण अब्दुल सलाम, सज्जाद हुसैन, नूरुल होदा, साबिर अली, हैदर अली आदि ने प्रशासन से उत्पन्न समस्या के समाधान की मांग किये हैं।