सिद्धार्थनगर ।त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पेंड़रियाजीत में रविवार को मिशन शक्ति के तहत बहु सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मौजूद महिला कांस्टेबल प्रीती व कंचन सिंह ने गुड टच व बैड टच के साथ ही महिलाओं को सुरक्षा व उनके अधिकारों का पाठ पढ़ाते हुए विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो बहु व महिलाएं थाने तक नहीं पहुंच पाती है, उन्हें गांवों में चौपाल के माध्यम से उनके सुरक्षा कानूनों व अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
प्रीती व कंचन सिंह ने उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि सभी थानों में महिला शक्ति केंद्र बनाया गया है, जहां महिलाएं अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकती है। महिला अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090,181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 , पुलिस की सहायता के लिए 112 के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 108 व 102 नंबरों के बारे में जानकारी दी।उप निरीक्षक तल्लीमुद्दीन खान व कृष्ण कुमार पाण्डेय ने महिलाओं को उनके उत्थान के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।इस दौरान नीलम दूबे,रीना,भानमती,पायल,आदि मौजूद रहीं।