Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर। सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय प्रभा देवी एनजीओ की ओर से कल जिला मुख्यालय स्थित ब्लूमिंग बड्स एकेडमी परिसर में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह संस्था अपने अभिनव प्रयोगों के माध्यम से बच्चों को नृत्य कला, विज्ञान और संगीत जैसी विधाओं से जोड़कर शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का सराहनीय कार्य कर रही है। इसी कड़ी में संस्था के जिम्मेदारों के विशेष आमंत्रण पर कल शाम बॉलीवुड के चर्चित गायक स्टेबिन बेन अपनी प्रस्तुति देंगे।
'कभी मैं बादल बन जाऊं' जैसे लोकप्रिय गीतों से मशहूर हुए स्टेबिन बेन को देखने और सुनने के लिए जिले के युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन में तकरीबन 50 हजार लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं ताकि दर्शकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

सुरों की कल सजेगी महफिल : स्टेबिन बेन के शो में उमड़ेगी 50 हजार की भीड़

संतकबीरनगर। सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय प्रभा देवी एनजीओ की ओर से कल जिला मुख्यालय स्थित ब्लूमिंग बड्स एकेडमी परिसर में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह संस्था अपने अभिनव प्रयोगों के माध्यम से बच्चों को नृत्य कला, विज्ञान और संगीत जैसी विधाओं से जोड़कर शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का सराहनीय कार्य कर रही है। इसी कड़ी में संस्था के जिम्मेदारों के विशेष आमंत्रण पर कल शाम बॉलीवुड के चर्चित गायक स्टेबिन बेन अपनी प्रस्तुति देंगे।
‘कभी मैं बादल बन जाऊं’ जैसे लोकप्रिय गीतों से मशहूर हुए स्टेबिन बेन को देखने और सुनने के लिए जिले के युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन में तकरीबन 50 हजार लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं ताकि दर्शकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

error: Content is protected !!