सेमरियावा। दुधारा थाना क्षेत्र के लोहरौली ठकुराई के प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू विश्वकर्मा ने मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी से उनके आवास पर मुलाक़ात कर अपने गांव की समस्या को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।
प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू विश्वकर्मा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय से ककरहिया बॉर्डर तक चकरोड पटवाया गया है गांव के 25 लोगों ने मकान बनवा लिए हैं जिन्हे आने जाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने एक किमी सीसी रोड सहित नाली का निर्माण कार्य कराये जाने की मांग की गई है। विधायक अनिल त्रिपाठी ने समस्या के जल्द ही समाधान का आश्वासन दिये हैं।