Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर। देश में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और बुनियादी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संत कबीर नगर क्षेत्र में 'जन जागरण यात्रा' का जल्द ही आयोजन होना सुनिश्चित किया जायेगा.! यह यात्रा  "जागृति से बदलाव, बदलाव से विकास, विकास से स्वावलंबी भारत" के मूल मंत्र के साथ शुरू होगा.! इस अभियान के तहत "एकता में शक्ति है, सद्भाव में समृद्धि है" के नारे के साथ मुख्य रूप से उच्च-नीच के भेदभाव को मिटाकर सबको समान सम्मान देने, युवाओं को कौशल व स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाने, स्वस्थ नागरिक व स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने और "शिक्षा ही जागरूकता, जागरूकता से उन्नति" के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता को देश की असली पहचान बताते हुए "नफ़रत छोड़ो, मोहब्बत जोड़ो" का संदेश प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें डॉ. बी.आर. आंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसी महान विभूतियों के आदर्शों को प्रेरणा स्रोत बनाया गया है। बताते चले कि जिले के सेमरियावां ब्लॉक के पूर्व प्रमुख और मौजूदा प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद के नेतृत्व में जल्द ही निकलने वाली इस यात्रा का मुख्य मकसद समाज में 'मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना' के मर्म को साझा करना और 'गंगा-जमुनी तहजीब' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इसका राजनीति से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं रहेगा और यात्रा में राजनीतिक गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं होगा। समाज में सर्वधर्म समभाव की भावना को मजबूत करने के लिए इस यात्रा में सभी धर्मों के धर्मगुरु प्रमुख रूप से शामिल होंगे। यद्यपि यात्रा की तारीखों का फिलहाल औपचारिक एलान नहीं किया गया है, लेकिन तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी। यह पूरी यात्रा बेहद सुव्यवस्थित और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क पर आधारित होगी। यात्रा का आगाज खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रथम बूथ से होगा, जो क्षेत्र के अंतिम बूथ पर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा का शेड्यूल पूरी तरह ग्रामीण परिवेश के अनुकूल तैयार किया गया है, जिसके तहत हर दिन सुबह से यात्रा की शुरुआत होगी और शाम होते-होते यात्रा जिस भी बूथ पर पहुंचेगी, वहीं पर रात्रि विश्राम (आराम) किया जाएगा। इस दौरान मुमताज अहमद ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद और बातचीत करेंगे। कौमी एकता के संदेश के साथ-साथ यह यात्रा आम नागरिकों को भारतीय संविधान के तहत मिली स्वतंत्रता और उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का भी काम करेगी।

धर्म-मजहब की दीवारों को तोड़ कौमी एकता का संदेश देगा “मुमताज” का जन जागरण यात्रा

 

संतकबीरनगर। देश में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और बुनियादी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संत कबीर नगर क्षेत्र में ‘जन जागरण यात्रा’ का जल्द ही आयोजन होना सुनिश्चित किया जायेगा.! यह यात्रा  “जागृति से बदलाव, बदलाव से विकास, विकास से स्वावलंबी भारत” के मूल मंत्र के साथ शुरू होगा.! इस अभियान के तहत “एकता में शक्ति है, सद्भाव में समृद्धि है” के नारे के साथ मुख्य रूप से उच्च-नीच के भेदभाव को मिटाकर सबको समान सम्मान देने, युवाओं को कौशल व स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाने, स्वस्थ नागरिक व स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने और “शिक्षा ही जागरूकता, जागरूकता से उन्नति” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता को देश की असली पहचान बताते हुए “नफ़रत छोड़ो, मोहब्बत जोड़ो” का संदेश प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें डॉ. बी.आर. आंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसी महान विभूतियों के आदर्शों को प्रेरणा स्रोत बनाया गया है।

बताते चले कि जिले के सेमरियावां ब्लॉक के पूर्व प्रमुख और मौजूदा प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद के नेतृत्व में जल्द ही निकलने वाली इस यात्रा का मुख्य मकसद समाज में ‘मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना’ के मर्म को साझा करना और ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इसका राजनीति से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं रहेगा और यात्रा में राजनीतिक गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं होगा। समाज में सर्वधर्म समभाव की भावना को मजबूत करने के लिए इस यात्रा में सभी धर्मों के धर्मगुरु प्रमुख रूप से शामिल होंगे। यद्यपि यात्रा की तारीखों का फिलहाल औपचारिक एलान नहीं किया गया है, लेकिन तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी।

यह पूरी यात्रा बेहद सुव्यवस्थित और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क पर आधारित होगी। यात्रा का आगाज खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रथम बूथ से होगा, जो क्षेत्र के अंतिम बूथ पर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा का शेड्यूल पूरी तरह ग्रामीण परिवेश के अनुकूल तैयार किया गया है, जिसके तहत हर दिन सुबह से यात्रा की शुरुआत होगी और शाम होते-होते यात्रा जिस भी बूथ पर पहुंचेगी, वहीं पर रात्रि विश्राम (आराम) किया जाएगा। इस दौरान मुमताज अहमद ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद और बातचीत करेंगे। कौमी एकता के संदेश के साथ-साथ यह यात्रा आम नागरिकों को भारतीय संविधान के तहत मिली स्वतंत्रता और उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का भी काम करेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!