अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने दी बधाई……..
सिविल बार एसोसिएशन में निर्विरोध निर्वाचन को बताया गौरवपूर्ण उपलब्धि

संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में कृष्ण कुमार श्रीवास्तव के निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर खुशी का माहौल है। उनके निर्वाचन से उत्साहित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष बाबुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया। इस दौरान उनके निर्विरोध निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनके प्रति साथियों के विश्वास और स्वीकार्यता का प्रतीक बताया गया।
सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उपाध्यक्ष के रूप में कृष्ण कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा बार एसोसिएशन की गरिमा और प्रतिष्ठा को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल रहा। कायस्थ महासभा के सदस्यों ने उनके निर्वाचन को समाज के लिए भी खुशी का अवसर बताते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कृष्ण कुमार श्रीवास्तव के निर्विरोध निर्वाचन के बाद मिले इस सम्मान से समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह देखने को मिला।