
सिद्धार्थनगर जिले में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नौगढ़ तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी दीपक मीणा मौजूद रहे। इस मौके अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाखुश जिलाधिकारी ने कई बार अधिकारियों को फटकार भी लगाई। आज जिलाधिकारी के सामने कुल 100 मामले आये। सभी के निस्तारण के लिए संबधित विभागों को निर्देश दिए गये। सबसे ज्यादा मामले राजस्व के आये है। जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी मामले आते है प्रयास होता है जल्द से जल्द इस का निस्तारण हो। मेरे भी स्तर से निगरानी की जाती है। सभी की संतुष्टि के बाद ही प्रार्थना पत्रो का डिस्पोजल किया जाता। बार बार फरियादियों के दौड़ने के सवाल पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि ऐसा नही है। हर शिकायतों की मॉनिटरिंग मेरे द्वारा की जाती है। और फरियादियों के प्रार्थना पत्रों में देर न हो इस का विशेष ख्याल रख्खा जाता है। इस ज़िले में शिकायतो के निस्तारण का प्रतिशत अच्छा है।