सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है         संतकबीरनगर। भारत सरकार का महत्वपूर्ण अंग भारत पेट्रोलियम आम जनमानस को जागरूकता के उद्देश्य से कार्य कर रही है। सामाजिक कार्यो में अपना योगदान प्रदान करते हुए सोमवार को मनियरा पेट्रोल पम्प भारत पेट्रोलियम के स्टेट मैनेजर राजेश एवं सेल्स अधिकारी सचिन ने रक्तदान, टीकाकरण व किसान गोष्ठी का शिविर लगाया। जिसका उद्घाटन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकार किया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले युवाओ को एडीएम ने उपहार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया। अधिकारियों ने पेट्रोल पम्प पर लगाये गये कोविड टीकाकरण शिविर में पहुॅचकर स्वास्थ्य कर्मियो से जानकारी ली तथा अधिक से अधिक लोगो को कोविड टीकाकरण किये जाने के लिए निर्देश दिया। कार्यक्रम के आयोजक/प्रतिष्ठित व्यवसायी कैलाशपति रूंगटा ने कहा कि सामाजिक सेवा में वह सदैव बढ़ चढ़कर कार्य करते है। जिसके क्रम में यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आज के शिविर में मनियरा स्थित आस पास के गांवो के लोगो को इसका लाभ मिला है। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं को जूस पिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कैलाशपति रूंगटा ने सभी आये हुए अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।   PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

संतकबीरनगर-रक्तदान व टीकाकरण शिविर का एडीएम व एएसपी ने किया उद्घाटन

 

 

 

 

संतकबीरनगर। भारत सरकार का महत्वपूर्ण अंग भारत पेट्रोलियम आम जनमानस को जागरूकता के उद्देश्य से कार्य कर रही है। सामाजिक कार्यो में अपना योगदान प्रदान करते हुए सोमवार को मनियरा पेट्रोल पम्प भारत पेट्रोलियम के स्टेट मैनेजर राजेश एवं सेल्स अधिकारी सचिन ने रक्तदान, टीकाकरण व किसान गोष्ठी का शिविर लगाया। जिसका उद्घाटन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकार किया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले युवाओ को एडीएम ने उपहार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया। अधिकारियों ने पेट्रोल पम्प पर लगाये गये कोविड टीकाकरण शिविर में पहुॅचकर स्वास्थ्य कर्मियो से जानकारी ली तथा अधिक से अधिक लोगो को कोविड टीकाकरण किये जाने के लिए निर्देश दिया। कार्यक्रम के आयोजक/प्रतिष्ठित व्यवसायी कैलाशपति रूंगटा ने कहा कि सामाजिक सेवा में वह सदैव बढ़ चढ़कर कार्य करते है। जिसके क्रम में यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आज के शिविर में मनियरा स्थित आस पास के गांवो के लोगो को इसका लाभ मिला है। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं को जूस पिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कैलाशपति रूंगटा ने सभी आये हुए अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

 

PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

error: Content is protected !!