सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है सांथा - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सांथा ब्लाक में धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह में ब्लाक प्रमुख अरविंद जयसवाल ने झंडारोहण के साथ दोनों विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित भाजपाइयों और  कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जयंती कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प सभी को दिलाया। उन्होंने कहा कि अगर बुरा देखते हैं तो यह जरूरी है कि उसको रोकने का प्रयत्न जरूर करें। प्रमुख अरविंद जयसवाल ने  सत्य व अहिसा के मार्ग पर चलने की अपील सभी को उनके आदर्शों तथा विचारों पर चलने का संकल्प दिलाया और कहा कि महात्मा गांधी हमेशा सत्य व अहिसा के मार्ग पर चलते थे। उनके इस विचार से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान प्रमुख ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि जय जवान जय किसान का नारा देने वाले शास्त्री जी के इसी मिशन को आज मोदी जी की सरकार आगे बढ़ा रही है।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह,ए डी ओ पंचायत दलवीर सिंह यादव, फजलुर्रहमान,शोएब अख्तर, रामकिशुन मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

संतकबीरनगर – सांथा ब्लाक मुख्यालय पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनायी जयंती_रिपोर्ट – विष्णु स्वरूप 

सांथा – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सांथा ब्लाक में धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह में ब्लाक प्रमुख अरविंद जयसवाल ने झंडारोहण के साथ दोनों विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित भाजपाइयों और  कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जयंती कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प सभी को दिलाया। उन्होंने कहा कि अगर बुरा देखते हैं तो यह जरूरी है कि उसको रोकने का प्रयत्न जरूर करें। प्रमुख अरविंद जयसवाल ने  सत्य व अहिसा के मार्ग पर चलने की अपील सभी को उनके आदर्शों तथा विचारों पर चलने का संकल्प दिलाया और कहा कि महात्मा गांधी हमेशा सत्य व अहिसा के मार्ग पर चलते थे। उनके इस विचार से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान प्रमुख ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि जय जवान जय किसान का नारा देने वाले शास्त्री जी के इसी मिशन को आज मोदी जी की सरकार आगे बढ़ा रही है।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह,ए डी ओ पंचायत दलवीर सिंह यादव, फजलुर्रहमान,शोएब अख्तर, रामकिशुन मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!