सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर- कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी और पेंशनर्स एकता मंच उत्तरप्रदेश के बैनर तले जुटे हजारों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग सहित कुल 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शहर भर में बाइक रैली निकाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आपको बता दें कि कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी और पेंशनर्स एकता मंच उत्तरप्रदेश के आवाहन पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर जुटे हजारों कर्मियों ने हाथों में पुरानी पेंशन बहाली की तख्ती लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बाइक रैली निकाली। मंच के संयोजक जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संघ राम भजन यादव की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर एकत्रित हुए विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और जिम्मेदारों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़को पर उतरे और नारेबाजी करते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच प्रशासनिक अफसर को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, निकाली बाइक रैली_रिपोर्ट-पंकज गुप्ता

 

 

संतकबीरनगर- कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी और पेंशनर्स एकता मंच उत्तरप्रदेश के बैनर तले जुटे हजारों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग सहित कुल 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शहर भर में बाइक रैली निकाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आपको बता दें कि कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी और पेंशनर्स एकता मंच उत्तरप्रदेश के आवाहन पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर जुटे हजारों कर्मियों ने हाथों में पुरानी पेंशन बहाली की तख्ती लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बाइक रैली निकाली। मंच के संयोजक जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संघ राम भजन यादव की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर एकत्रित हुए विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और जिम्मेदारों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़को पर उतरे और नारेबाजी करते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच प्रशासनिक अफसर को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!