सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर-असत्य पर सत्य के विजय के पर्व विजयादशमी के अवसर पर बीजेपी के कद्दावर नेता व नगरपंचायत मेंहदावल के पूर्व अध्यक्ष तथा मौजूदा अध्यक्षा के प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल ने नगर क्षेत्र की जनता समेत पूरे प्रदेशवासियों को असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय,बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक पावन पर्व विजयदशमी की  बधाई दी है। क्षेत्र के सुख और समृद्घि की कामना करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है। यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है।सत्यमेव टाइम्स के जरिये उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है और हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।उन्होंने कहा कि विजयदशमी पर भगवान श्रीराम ने रावण को परास्त किया था। वहीं मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत कर देवताओं और मनुष्यों को उनके अत्याचार से मुक्ति दी थी।

चेयरमैन प्रतिनिधि “मोतीलाल” ने सभी को दी विजयदशमी की बधाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!