सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा जुमला साबित हुआ- मुहम्मद नज़ीर       संतकबीरनगर। भाजपा का सबका साथ सबका विकास का दावा खोखला साबित हुआ है। बढ़ती मंहगाई से आम आदमी त्रस्त है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनू सिंह ने रविवार को सेमरियावां ब्लाक के न्याय पंचायत कार्यालयों का उद्घाटन करने के बाद आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमजोर नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। शिक्षित बेरोजगार आज नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। भाजपा ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था जो जुमला साबित हुआ है। दानूकुइयां, सिसईमाफी, दशावां, उमिला, पैलीखास न्याय पंचायत कार्यालयों का जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर तथा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीनू सिंह ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष मदनदास, सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष परवेज अख्तर, सुनील कुमार पाण्डेय, चमन सिंह, अमित कुमार सिंह, ओबैदुर्रहमान, जमील अहमद, सैयद शफीकुर्रहमान, हफीजुर्रहमान, शमसुद्दीन, अख्तर हुसैन, रियाज अहमद, रिजवान अहमद, राजाराम आर्या, वाजिद अली, मैनुद्दीन, अब्दुल कलाम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।     PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

कांग्रेस पार्टी ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया है- मीनू सिंह_रिपोर्ट-मुहम्मद परवेज अख्तर

 

 

हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा जुमला साबित हुआ- मुहम्मद नज़ीर

 

 

 

संतकबीरनगर।
भाजपा का सबका साथ सबका विकास का दावा खोखला साबित हुआ है। बढ़ती मंहगाई से आम आदमी त्रस्त है।
उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनू सिंह ने रविवार को सेमरियावां ब्लाक के न्याय पंचायत कार्यालयों का उद्घाटन करने के बाद आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमजोर नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। शिक्षित बेरोजगार आज नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। भाजपा ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था जो जुमला साबित हुआ है।
दानूकुइयां, सिसईमाफी, दशावां, उमिला, पैलीखास न्याय पंचायत कार्यालयों का जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर तथा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीनू सिंह ने फीता काट कर उद्घाटन किया।
इस दौरान कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष मदनदास, सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष परवेज अख्तर, सुनील कुमार पाण्डेय, चमन सिंह, अमित कुमार सिंह, ओबैदुर्रहमान, जमील अहमद, सैयद शफीकुर्रहमान, हफीजुर्रहमान, शमसुद्दीन, अख्तर हुसैन, रियाज अहमद, रिजवान अहमद, राजाराम आर्या, वाजिद अली, मैनुद्दीन, अब्दुल कलाम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

 

PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

error: Content is protected !!