सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है       संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित चोरहा ग्राम पंचायत में बहुजन समाज पार्टी द्वारा विधानसभा स्तर का कैडर कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे‌‌।इस दौरान लाव लश्कर के साथ पहुंचे बसपा विधानसभा प्रत्याशी आफताब आलम का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और नारे लगाए गये। जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा खलीलाबाद विधानसभा प्रत्याशी आफताब आलम ने कहा कि वह राजनीति में ठेकेदारी या माफियागीरी नहीं बल्कि लोगों की मदद करने के लिए आए हैं। योगी सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अराजकता है बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, लोग बेरोजगार हैं और भाजपा सरकार हवा हवाई दावे में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि आज न बेटियां सुरक्षित हैं और‌ न ही युवा । उन्होंने कहा कि कहीं भी किस समय किस की हत्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। पीस पार्टी प्रमुख डॉ अयूब तथा एआईएमआईएम चीफ ओवैसी पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई फैक्टरी लगवाने के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करता है तो कोई अपना अस्पताल बचाने के लिए। उन्होंने कहा कि इन दोनों ने मुसलमानों को हमेशा धर्म के नाम पर धोखा दिया है। आफताब ने कहा इस बार पूर्ण बहुमत से प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी और कानून का राज चलेगा तथा सुरक्षा के साथ विकास होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ महंगाई और भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनको विधानसभा में जाने का मौका मिला तो टेक्सटाइल उद्योग उद्योग समेत युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा बुनकरों की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि भगवान दास ने कहा कि बसपा सरकार की योजनाओं मे़ं कोई भ्रष्टाचार नहीं था जबकि मौजूदा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है जनकल्याणकारी योजनाएं सिर्फ कागजों में ही चल हैं और जमीन पर दावा हवा हवाई है।     PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

संतकबीरनगर-ओवैसी-अयूब पर “आफताब”का तंज, युवाओं को रोजगार का एलान

 

 

 

संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित चोरहा ग्राम पंचायत में बहुजन समाज पार्टी द्वारा विधानसभा स्तर का कैडर कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे‌‌।इस दौरान लाव लश्कर के साथ पहुंचे बसपा विधानसभा प्रत्याशी आफताब आलम का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और नारे लगाए गये।
जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा खलीलाबाद विधानसभा प्रत्याशी आफताब आलम ने कहा कि वह राजनीति में ठेकेदारी या माफियागीरी नहीं बल्कि लोगों की मदद करने के लिए आए हैं। योगी सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अराजकता है बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, लोग बेरोजगार हैं और भाजपा सरकार हवा हवाई दावे में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि आज न बेटियां सुरक्षित हैं और‌ न ही युवा । उन्होंने कहा कि कहीं भी किस समय किस की हत्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है।
पीस पार्टी प्रमुख डॉ अयूब तथा एआईएमआईएम चीफ ओवैसी पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई फैक्टरी लगवाने के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करता है तो कोई अपना अस्पताल बचाने के लिए। उन्होंने कहा कि इन दोनों ने मुसलमानों को हमेशा धर्म के नाम पर धोखा दिया है।

आफताब ने कहा इस बार पूर्ण बहुमत से प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी और कानून का राज चलेगा तथा सुरक्षा के साथ विकास होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ महंगाई और भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनको विधानसभा में जाने का मौका मिला तो टेक्सटाइल उद्योग उद्योग समेत युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा बुनकरों की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि भगवान दास ने कहा कि बसपा सरकार की योजनाओं मे़ं कोई भ्रष्टाचार नहीं था जबकि मौजूदा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है जनकल्याणकारी योजनाएं सिर्फ कागजों में ही चल हैं और जमीन पर दावा हवा हवाई है।

 

 

PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

error: Content is protected !!