सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर-खलीलाबाद विधायक जय चौबे को तप्पा उजियार यानी सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र का नायक(हीरो)बताते हुए प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने जनसम्पर्क के दौरान अवसर वादी नेताओं से जनता को सचेत रहने की अपील करते हुए कहा गया कि बाहरी नेताओं के बजाय स्थानीय नेता को 2022 के चुनाव में तरजीह देना चाहिए। क्षेत्र के रक्सा,करही,दानों कुईआं, पिड़वा, पुरैना, गंगौली, उसरा शहीद समेत तमाम गाँवो का दौरा कर मौजूदा विधायक जय चौबे के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने की कवायद में जुटे मुमताज अहमद ने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए जय चौबे को दुबारा विधायक बनाने की अपील की। तमाम गाँवो के दौरा कर उन्होंने स्थानीय जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में धर्म जाति मजहब के नाम पर तमाम लोग बहुरूपिया बन आप सबके सामने आएंगे जिनसे आप सभी को सचेत रहने की आवश्यकता हैं, अगर आप लोग सचेत नही रहे तो कोई ठग आप सबके साथ ठगी कर जाएगा जिसका नतीजा यह होगा कि आप सब पांच साल खुद की समस्याओं से निजात नही पाएंगे।प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने कहा कि विधायक जय चौबे खलीलाबाद सीट के लिए सर्वाधिक योग्य उम्मीदवार हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कभी जाति पात धर्म महजब की बात नही की, उन्होंने सबका सम्मान किया और हर सम्भव क्षेत्र के विकास के लिए काम किया इसलिए इस बार भी उन्ही को लोग चुने। इस दौरान मौलाना मुस्तफा,शायर असद बस्तवी,मौलाना मोहम्मद हुसैन,मोकर्र्म, सुल्तान अहमद, फकरुद्दीन, कुर्बान अली, एजाज अहमद,कमालुद्दीन,समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

तप्पा उजियार के हीरो हैं विधायक जय चौबे-“मुमताज अहमद”

 

संतकबीरनगर-खलीलाबाद विधायक जय चौबे को तप्पा उजियार यानी सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र का नायक(हीरो)बताते हुए प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने जनसम्पर्क के दौरान अवसर वादी नेताओं से जनता को सचेत रहने की अपील करते हुए कहा गया कि बाहरी नेताओं के बजाय स्थानीय नेता को 2022 के चुनाव में तरजीह देना चाहिए।
क्षेत्र के रक्सा,करही,दानों कुईआं, पिड़वा, पुरैना, गंगौली, उसरा शहीद समेत तमाम गाँवो का दौरा कर मौजूदा विधायक जय चौबे के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने की कवायद में जुटे मुमताज अहमद ने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए जय चौबे को दुबारा विधायक बनाने की अपील की। तमाम गाँवो के दौरा कर उन्होंने स्थानीय जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में धर्म जाति मजहब के नाम पर तमाम लोग बहुरूपिया बन आप सबके सामने आएंगे जिनसे आप सभी को सचेत रहने की आवश्यकता हैं, अगर आप लोग सचेत नही रहे तो कोई ठग आप सबके साथ ठगी कर जाएगा जिसका नतीजा यह होगा कि आप सब पांच साल खुद की समस्याओं से निजात नही पाएंगे।प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने कहा कि विधायक जय चौबे खलीलाबाद सीट के लिए सर्वाधिक योग्य उम्मीदवार हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कभी जाति पात धर्म महजब की बात नही की, उन्होंने सबका सम्मान किया और हर सम्भव क्षेत्र के विकास के लिए काम किया इसलिए इस बार भी उन्ही को लोग चुने। इस दौरान मौलाना मुस्तफा,शायर असद बस्तवी,मौलाना मोहम्मद हुसैन,मोकर्र्म, सुल्तान अहमद, फकरुद्दीन, कुर्बान अली, एजाज अहमद,कमालुद्दीन,समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

error: Content is protected !!