सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर में बीएसपी लीडर व खलीलाबाद विधानसभा प्रत्याशी आफ़ताब आलम उर्फ गुड्डू भैया ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। गत दिनों दुधारा थाना क्षेत्र के दशावां में बारावफात के दिन सड़क हादसे में जान गवाने वाले और बुरी तरह से घायल हुए बच्चों के परिजनों को आर्थिक मदद कर जहां बसपा के खलीलाबाद विधानसभा प्रत्याशी आफ़ताब आलम ने मानवता की मिसाल पेश की थी वही अब शहर कोतवाली के मीरगंज में हुए सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल सदर विधानसभा क्षेत्र के छाता गांव निवासी गिरजेश और रफीउल्लाह को देखने वो शहर के एक निजी हॉस्पिटल पहुंचे जहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। हॉस्पिटल में इलाजरत घायलों का कुशलक्षेम जानने के साथ उन्होंने इलाज कर रहे चिकित्सकों से बात कर घायलों के स्वास्थ्य प्रगति की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने दोनों घायलों के जल्द सेहत्याब होने की दुआ अल्लाह से करते हुए परिजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम,जिला पंचायत सदस्य अख्तर खान, बीरू सिंह आदि बसपाई मौजूद रहे।

सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे “आफ़ताब”

 

संतकबीरनगर में बीएसपी लीडर व खलीलाबाद विधानसभा प्रत्याशी आफ़ताब आलम उर्फ गुड्डू भैया ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है।

गत दिनों दुधारा थाना क्षेत्र के दशावां में बारावफात के दिन सड़क हादसे में जान गवाने वाले और बुरी तरह से घायल हुए बच्चों के परिजनों को आर्थिक मदद कर जहां बसपा के खलीलाबाद विधानसभा प्रत्याशी आफ़ताब आलम ने मानवता की मिसाल पेश की थी वही अब शहर कोतवाली के मीरगंज में हुए सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल सदर विधानसभा क्षेत्र के छाता गांव निवासी गिरजेश और रफीउल्लाह को देखने वो शहर के एक निजी हॉस्पिटल पहुंचे जहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। हॉस्पिटल में इलाजरत घायलों का कुशलक्षेम जानने के साथ उन्होंने इलाज कर रहे चिकित्सकों से बात कर घायलों के स्वास्थ्य प्रगति की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने दोनों घायलों के जल्द सेहत्याब होने की दुआ अल्लाह से करते हुए परिजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम,जिला पंचायत सदस्य अख्तर खान, बीरू सिंह आदि बसपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!