सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर- 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद से घोषित बसपा के प्रभारी प्रत्याशी आफ़ताब आलम उर्फ गुड्डू भैया के पक्ष में ताबड़तोड़ जनसम्पर्क अभियान के तहत तप्पा उजियार में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रभारी प्रत्याशी के खासमखास और पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम ने ये दावा किया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में आदरणीया बहन मायावती जी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। पार्टी प्रत्याशी आफ़ताब आलम उर्फ गुड्डू भैया के पक्ष में माहौल बन चुका है, खलीलाबाद की तकदीर और तस्वीर बदलने की जिस सोंच के साथ आफ़ताब भैया चुनावी मैदान में उसको लेकर जनता में बहुत खुशी है।उनकी जीत से इलाके का विकास होगा, पढ़े लिखे बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेंगे। आपको बता दें कि पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम ने क्षेत्र के पचपोखरी, कबरा, सिसवा पठान समेत दर्जनों गांवों में डोर टू डोर सम्पर्क कर आफ़ताब आलम के पक्ष में समर्थन जुटाया। इस दौरान पचपोखरी प्रधान अब्दुल कयूम,सिसवा प्रधान शरीफ अहमद,पूर्व प्रधान आंटा इरफान अहमद,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलामुल्लाह सिद्दीकी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अली असगर,बलिराज गौतम,राज पेंटर,मोहम्मद तलहा, वीरू सिंह, अब्दुल अलीम समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

“आफ़ताब भैया” की जीत से बदलेंगे हालात, होगा विकास-“अब्दुल अज़ीम”

 

संतकबीरनगर– 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद से घोषित बसपा के प्रभारी प्रत्याशी आफ़ताब आलम उर्फ गुड्डू भैया के पक्ष में ताबड़तोड़ जनसम्पर्क अभियान के तहत तप्पा उजियार में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रभारी प्रत्याशी के खासमखास और पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम ने ये दावा किया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में आदरणीया बहन मायावती जी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। पार्टी प्रत्याशी आफ़ताब आलम उर्फ गुड्डू भैया के पक्ष में माहौल बन चुका है, खलीलाबाद की तकदीर और तस्वीर बदलने की जिस सोंच के साथ आफ़ताब भैया चुनावी मैदान में उसको लेकर जनता में बहुत खुशी है।उनकी जीत से इलाके का विकास होगा, पढ़े लिखे बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेंगे। आपको बता दें कि पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम ने क्षेत्र के पचपोखरी, कबरा, सिसवा पठान समेत दर्जनों गांवों में डोर टू डोर सम्पर्क कर आफ़ताब आलम के पक्ष में समर्थन जुटाया। इस दौरान पचपोखरी प्रधान अब्दुल कयूम,सिसवा प्रधान शरीफ अहमद,पूर्व प्रधान आंटा इरफान अहमद,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलामुल्लाह सिद्दीकी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अली असगर,बलिराज गौतम,राज पेंटर,मोहम्मद तलहा, वीरू सिंह, अब्दुल अलीम समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!