सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है         सेमरियावां-संतकबीरनगर- जूनियर हाई स्कूल सेमरियावां के मैदान‌ में हुई ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र/ छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी ऋषिकेश सिंह ने किया । इस दौरान हुई प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोहम्मद मुजम्मिल ने प्रथम‌ तथा शैलेश यादव ने द्वित्तीय एवं वदूद अहमद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में मुदस्सम ने प्रथम तथा दीपक कुमार ने द्वित्तीय एवं विशाल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की जूनियर स्तर की हुई कबड्डी प्रतियोगिता में कानपारा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा उसराशहीद‌ ने द्वित्तीय स्थान प्राप्त किया एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में यूपीएस महुआरी ने प्रथम एवं यूपीएस प्रसोहिया ने द्वित्तीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की बालिका वर्ग की हुई दौड़ प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा सुनैना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अंशिका को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा । लंबी कूद की हुई प्रतियोगिता में अनुष्का ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी तथा रेशमा द्वित्तीय एवं सुनैना ने तृतीय स्थान मिला । इस दौरान छात्र/छात्राओं की हौसला अफजाई की गई तथा तालियां बजाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में शामिल छात्र/ छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।इस दौरान जफीर अली ,मो आजम,शोएब अख्तर,मनोज कुमार अनिल, अनिल कुमार विश्वकर्मा,महिपाल,अब्दुर्रहीम,असरारुल हक,राम राज,फूलचंद,बैरागी,बाबू लाल,सुहेल अहमद,महेंद्र कुमार,अंजली पांडेय, रेहाना खातून,संजीदा खातून,जलालुद्दीन,शैलेंद्र वरुण,अजीत सिंह, कमाल अहमद,अश्विनी कुमार कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।   PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

संतकबीरनगर-ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र/ छात्राओं ने दिखाया हुनर

 

 

 

 

सेमरियावां-संतकबीरनगर- जूनियर हाई स्कूल सेमरियावां के मैदान‌ में हुई ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र/ छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी ऋषिकेश सिंह ने किया ।
इस दौरान हुई प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोहम्मद मुजम्मिल ने प्रथम‌ तथा शैलेश यादव ने द्वित्तीय एवं वदूद अहमद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में मुदस्सम ने प्रथम तथा दीपक कुमार ने द्वित्तीय एवं विशाल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की जूनियर स्तर की हुई कबड्डी प्रतियोगिता में कानपारा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा उसराशहीद‌ ने द्वित्तीय स्थान प्राप्त किया एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में यूपीएस महुआरी ने प्रथम एवं यूपीएस प्रसोहिया ने द्वित्तीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की बालिका वर्ग की हुई दौड़ प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
तथा सुनैना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अंशिका को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा । लंबी कूद की हुई प्रतियोगिता में अनुष्का ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी तथा रेशमा द्वित्तीय एवं सुनैना ने तृतीय स्थान मिला ।
इस दौरान छात्र/छात्राओं की हौसला अफजाई की गई तथा तालियां बजाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में शामिल छात्र/ छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।इस दौरान जफीर अली ,मो आजम,शोएब अख्तर,मनोज कुमार अनिल, अनिल कुमार विश्वकर्मा,महिपाल,अब्दुर्रहीम,असरारुल हक,राम राज,फूलचंद,बैरागी,बाबू लाल,सुहेल अहमद,महेंद्र कुमार,अंजली पांडेय, रेहाना खातून,संजीदा खातून,जलालुद्दीन,शैलेंद्र वरुण,अजीत सिंह, कमाल अहमद,अश्विनी कुमार कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

error: Content is protected !!