सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर-भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शनिवार को कांटे मंडल के बुधा कला शक्ति केंद्र पर बुथ संख्या 202 जिगिना गांव में कांटे मंडल अध्यक्ष रामनयन शर्मा के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव एवं जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए सदस्यता अभियान चलाया।भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान में 150 नए सदस्य बनाए गए।वहीं पुराने सदस्यों का भी सत्यापन हुआ। भाजपा नेता रामनयन शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान निरंतर चलता रहेगा। भाजपा के साथ लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्ग के लोगों का सम्मान और विकास करती है।लोगों को भारतीय जनता पार्टी की विकास कार्यों की उपलब्धियों को बताया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी गरीबों को अन्य योजना के तहत मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में उनके खाते में धन दिया जा रहा है। भाजपा की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रामनयन शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामयज्ञ पांडेय, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सोनू गौड़, बुथ अध्यक्ष दयाराम मोर्या,बुथ प्रभारी भगवान दिन, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री डॉ कमला प्रसाद चौधरी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष परमात्मा चौधरी, सोशल मीडिया संयोजक श्री रघुनाथ गौंड,पुन्य आत्मा जयसवाल, गोविंद चौहान, ईश्वर चंद्र प्रजापति, संतोष चौहान समेत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

संतकबीरनगर-बूधा कलां शक्ति केंद्र पर चला भाजपा का सदस्यता अभियान_रिपोर्ट-उमंग प्रताप सिंह

 

 

संतकबीरनगर-भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शनिवार को कांटे मंडल के बुधा कला शक्ति केंद्र पर बुथ संख्या 202 जिगिना गांव में कांटे मंडल अध्यक्ष रामनयन शर्मा के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव एवं जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए सदस्यता अभियान चलाया।भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान में 150 नए सदस्य बनाए गए।वहीं पुराने सदस्यों का भी सत्यापन हुआ। भाजपा नेता रामनयन शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान निरंतर चलता रहेगा। भाजपा के साथ लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्ग के लोगों का सम्मान और विकास करती है।लोगों को भारतीय जनता पार्टी की विकास कार्यों की उपलब्धियों को बताया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी गरीबों को अन्य योजना के तहत मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में उनके खाते में धन दिया जा रहा है। भाजपा की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रामनयन शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामयज्ञ पांडेय, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सोनू गौड़, बुथ अध्यक्ष दयाराम मोर्या,बुथ प्रभारी भगवान दिन, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री डॉ कमला प्रसाद चौधरी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष परमात्मा चौधरी, सोशल मीडिया संयोजक श्री रघुनाथ गौंड,पुन्य आत्मा जयसवाल, गोविंद चौहान, ईश्वर चंद्र प्रजापति, संतोष चौहान समेत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!