सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     सुलतानपुर---कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत बीते सोमवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय ने डिहवा मोहल्ले की वॉर्ड अध्यक्ष मोमेना के साथ डिहवा मोहल्ले में सदस्यता अभियान चलाया। इस बीच जहां दोनों महिला नेत्रियों ने महिलाओं को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराया वहीं नए सदस्य भी बनाए। डिहवा मोहल्ले के आवास विकास ग्राउंड पर दर्जनों महिलाओं को पार्टी की सदस्यता रसीद काटकर पार्टी में शामिल किया गया। कांग्रेस नेत्री मोमेना ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सम्मान को बचाने के लिए प्रियंका गांधी लगातार संघर्षरत है। कांग्रेस में जुड़ने के लिए महिलाओं में बहुत उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। प्रियंका गांधी की सभी प्रतिज्ञाओं को सरकार बनने पर लागू करा कर आम जनता को लाभ दिलाया जाएगा।इस मौके पर अनवार हैदर शहर उपाध्यक्ष,शहर अध्यक्ष नौशाद खान,प्रदेश महासचिव महिला कंचन सिंह,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।   PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

सुलतानपुर–नगरक्षेत्र मे डिहवा वॉर्ड अध्यक्ष ने दर्जनों महिलाओं को कांग्रेस की दिलाई सदस्यता_रिपोर्ट_अज़हर अब्बास

 

 

सुलतानपुर—कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत बीते सोमवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय ने डिहवा मोहल्ले की वॉर्ड अध्यक्ष मोमेना के साथ डिहवा मोहल्ले में सदस्यता अभियान चलाया। इस बीच जहां दोनों महिला नेत्रियों ने महिलाओं को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराया वहीं नए सदस्य भी बनाए।

डिहवा मोहल्ले के आवास विकास ग्राउंड पर दर्जनों महिलाओं को पार्टी की सदस्यता रसीद काटकर पार्टी में शामिल किया गया। कांग्रेस नेत्री मोमेना ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सम्मान को बचाने के लिए प्रियंका गांधी लगातार संघर्षरत है। कांग्रेस में जुड़ने के लिए महिलाओं में बहुत उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। प्रियंका गांधी की सभी प्रतिज्ञाओं को सरकार बनने पर लागू करा कर आम जनता को लाभ दिलाया जाएगा।इस मौके पर अनवार हैदर शहर उपाध्यक्ष,शहर अध्यक्ष नौशाद खान,प्रदेश महासचिव महिला कंचन सिंह,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

 

PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!