सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है       दर्जनों गांवों का दौरा कर बसपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगा जनसमर्थन सबका हित सिर्फ बसपा में सुरक्षित-अब्दुल अजीम संतकबीरनगर-खलीलाबाद विधानसभा के बसपा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू भय्या के पक्ष में वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम ने वृहद जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बाघनगर,सेहुंडा,कोईलसा समेत दर्जनों गांव में लोगों से बसपा के पक्ष में मतदान की अपील की ।इस दौरान अब्दुल अजीम ने कहा कि सर्वजन का सम्मान सिर्फ बहुजन समाज पार्टी में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि विधानसभा प्रत्याशी आफताब आलम सभी वर्गों का मान-सम्मान करने और सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं।अब्दुल अजीम ने कहा मौजूदा भाजपा सरकार में हर वर्ग त्रस्त है और अब लोग बसपा शासन को याद कर रहे हैं क्योंकि बसपा शासन के दौरान कानून व्यवस्था सख्त थी ।अपराध जीरो था ,विकास पहिया लगातार चल‌ रहा था और आज न कानून का राज है और न ही कोई सुरक्षित है ।इस दौरान मुख्यरूप से वसीम खान,अब्दुल मोईज अंसारी,जयकिशन राना,हाफिज अलीमुल्लाह,नसीम अहमद, इरशाद अहमद, मोहम्मद तरहां,बीरू सिंह, अब्दुल अलीम,सदरे आलम समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर-आफताब आलम के पक्ष में अब्दुल अजीम ने किया वृहद जनसंपर्क

 

 

 

दर्जनों गांवों का दौरा कर बसपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगा जनसमर्थन

सबका हित सिर्फ बसपा में सुरक्षित-अब्दुल अजीम

संतकबीरनगर-खलीलाबाद विधानसभा के बसपा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू भय्या के पक्ष में वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम ने वृहद जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बाघनगर,सेहुंडा,कोईलसा समेत दर्जनों गांव में लोगों से बसपा के पक्ष में मतदान की अपील की ।इस दौरान अब्दुल अजीम ने कहा कि सर्वजन का सम्मान सिर्फ बहुजन समाज पार्टी में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि विधानसभा प्रत्याशी आफताब आलम सभी वर्गों का मान-सम्मान करने और सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं।अब्दुल अजीम ने कहा मौजूदा भाजपा सरकार में हर वर्ग त्रस्त है और अब लोग बसपा शासन को याद कर रहे हैं क्योंकि बसपा शासन के दौरान कानून व्यवस्था सख्त थी ।अपराध जीरो था ,विकास पहिया लगातार चल‌ रहा था और आज न कानून का राज है और न ही कोई सुरक्षित है ।इस दौरान मुख्यरूप से वसीम खान,अब्दुल मोईज अंसारी,जयकिशन राना,हाफिज अलीमुल्लाह,नसीम अहमद, इरशाद अहमद, मोहम्मद तरहां,बीरू सिंह, अब्दुल अलीम,सदरे आलम समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!