सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर- जिले के मुस्लिम बाहुल्य इलाके तप्पा उजियार के केकरहो सिंगारपुर गांव में सपाइयों ने वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैयद तारिक हुसैन और प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद के नेतृत्व में रात्रि चौपाल के माध्यम से विधायक जय चौबे को दुबारा विधायक बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगा। गांव के ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस रात्रि चौपाल कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सैयद तारिक हुसैन और प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने जनता को पूर्ववर्ती सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विज़न को बताया। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता सैयद तारिक हुसैन बसपा और पीस पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए दोनों पार्टियों को अवसरवादी करार दिया। उन्होंने पीस पार्टी प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि उलेमाओं के बारे में अपशब्द कहने वाले डॉ अयूब से जनता होशियार रहे। विधायक जय चौबे को कौमी एकता का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि जो शख्स भाजपा में रहकर भी कभी जाति धर्म मज़हब की बात नही की, जिस शख्स ने भाजपा में रहकर हम सभी मुसलमानों की मदद की ऐसे नेता को हमें दुबारा विधायक बनाने की जरूरत है क्योंकि तभी इलाके का विकास और क्षेत्र में सुख शांति बनी रहेगी। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के साथ पूरे प्रदेश के विकास के लिए विधायक जी को दुबारा विधायक और अखिलेश जी को दुबारा मुख्यमंत्री बनाये जाने की आज शख़्त आवश्यकता है।भाजपा पर कटाछ करते हुए मुमताज अहमद ने कहा कि लोगो के बीच नफरत फैला कर राजनीति करना ही इस पार्टी की फितरत है इसलिए सभी को इससे सावधान रहने की जरूरत है। इस अवसर पर हाजी मुस्तफा,वसीम,ओवैदुर्रह्मान, ज़ाहिद अली खान, गुफरान मुनीर, सुशील, पिंटू आदि लोग मौजूद रहे।

2022 लहरेगा सपाई झंडा, “जय चौबे” दुबारा बनेंगे विधायक-“सैयद तारिक”

 

संतकबीरनगर- जिले के मुस्लिम बाहुल्य इलाके तप्पा उजियार के केकरहो सिंगारपुर गांव में सपाइयों ने वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैयद तारिक हुसैन और प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद के नेतृत्व में रात्रि चौपाल के माध्यम से विधायक जय चौबे को दुबारा विधायक बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगा। गांव के ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस रात्रि चौपाल कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सैयद तारिक हुसैन और प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने जनता को पूर्ववर्ती सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विज़न को बताया। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता सैयद तारिक हुसैन बसपा और पीस पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए दोनों पार्टियों को अवसरवादी करार दिया। उन्होंने पीस पार्टी प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि उलेमाओं के बारे में अपशब्द कहने वाले डॉ अयूब से जनता होशियार रहे। विधायक जय चौबे को कौमी एकता का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि जो शख्स भाजपा में रहकर भी कभी जाति धर्म मज़हब की बात नही की, जिस शख्स ने भाजपा में रहकर हम सभी मुसलमानों की मदद की ऐसे नेता को हमें दुबारा विधायक बनाने की जरूरत है क्योंकि तभी इलाके का विकास और क्षेत्र में सुख शांति बनी रहेगी। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के साथ पूरे प्रदेश के विकास के लिए विधायक जी को दुबारा विधायक और अखिलेश जी को दुबारा मुख्यमंत्री बनाये जाने की आज शख़्त आवश्यकता है।भाजपा पर कटाछ करते हुए मुमताज अहमद ने कहा कि लोगो के बीच नफरत फैला कर राजनीति करना ही इस पार्टी की फितरत है इसलिए सभी को इससे सावधान रहने की जरूरत है। इस अवसर पर हाजी मुस्तफा,वसीम,ओवैदुर्रह्मान, ज़ाहिद अली खान, गुफरान मुनीर, सुशील, पिंटू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!