सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर-समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता मुहम्मद अहमद की अगुवाई में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह जी का जन संवाद कार्यक्रम में सेमरियावां आगमन पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत हुआ।अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह जी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न व भ्रष्टाचार बहुत अधिक बढ़ गया है। महिलाओं के साथ हो रही यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने में भाजपा सरकार असफल साबित हो गई है। जूही सिंह अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि आप लोग इसी जोश व खरोश के साथ मिशन 2022 फतह करने का संकल्प ले।ताकि सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार 2022 में बने। वरिष्ठ सपा नेता मुहम्मद अहमद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री/राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के शासन में गरीबों,असहायों व सभी वर्गो को लाभ देने का पूरा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कन्या विद्याधन योजना को लागू करके लड़कियों के भविष्य को संवारने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी 100, महिला हेल्पलाइन 1090 चालू करवाया था। भाजपा सरकार केवल नाम बदल रही है काम कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में सपा सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह, फिरोज असरफ खान, अली खान,आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।   PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

संतकबीरनगर-“अहमद” की अगुआई में “जूही सिंह”का जोरदार स्वागत_रिपोर्ट-उमंग प्रताप सिंह

 

संतकबीरनगर-समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता मुहम्मद अहमद की अगुवाई में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह जी का जन संवाद कार्यक्रम में सेमरियावां आगमन पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत हुआ।अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह जी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न व भ्रष्टाचार बहुत अधिक बढ़ गया है। महिलाओं के साथ हो रही यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने में भाजपा सरकार असफल साबित हो गई है। जूही सिंह अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि आप लोग इसी जोश व खरोश के साथ मिशन 2022 फतह करने का संकल्प ले।ताकि सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार 2022 में बने। वरिष्ठ सपा नेता मुहम्मद अहमद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री/राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के शासन में गरीबों,असहायों व सभी वर्गो को लाभ देने का पूरा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कन्या विद्याधन योजना को लागू करके लड़कियों के भविष्य को संवारने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी 100, महिला हेल्पलाइन 1090 चालू करवाया था। भाजपा सरकार केवल नाम बदल रही है काम कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में सपा सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह, फिरोज असरफ खान, अली खान,आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

error: Content is protected !!