
संतकबीरनगर जिले में 31 दिसम्बर को आ रही जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल पाल की अगुआई में एक अहम बैठक की। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को लेकर जिले में 31 को पहुंचने वाली जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने की चर्चा बैठक में हुई। कार्यक्रम को लेकर जिला उपाध्यक्ष व यात्रा के संतकबीरनगर प्रभारी सत्यपाल पाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने देशहित में तमाम कदम उठाए। धारा 370, 35ए हटाईं। राम मंदिर का निर्माण कराया गया। तीन तलाक पर रोक लगाई। ये ऐसे मामले थे जिनसे देश के लोगों की भावना जुड़ी हुई थीं।उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है। इसका प्रत्येक कार्यकर्ता देश के प्रति समर्पित है।सत्यपाल पाल ने बताया कि पुष्प वर्षा से यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक के बाद यात्रा प्रभारी सत्यपाल पाल, विधायक मेंहदावल राकेश बघेल,युवा नेता वैभव चतुर्वेदी, बेलहर प्रमुख,जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला आदि भाजपा नेताओं ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उस मैदान का निरीक्षण किया जहां आयोजित सभा को सम्बोधित करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे है। 31 दिसम्बर को होने वाली विशाल जनसभा स्थल का निरीक्षण कर यात्रा प्रभारी सत्यपाल पाल ने बताया कि इस सभा मे 01 लाख से ज्यादे की संख्या में लोग केंद्रीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी को सुनने के लिए आ रहे हैं।