सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य वरिष्ठ नेता,313 खलीलाबाद विधानसभा भाजपा से टिकट के दौड़ में सबसे अगली पंक्ति में नजर आ रहे राकेश मिश्र ने शनिवार को खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों के बूथों पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुँच कर स्वर्गीय अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी भारत ही नहीं विश्व के महान नेता थे। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुर्थिया, नौवा गाँव, पचदेवरी, सरैया राजापुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश मिश्र ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष पांच दशक तक राजनीति के क्षितिज पर अपनी आभा विखेरनें वाले दस बार लोकसभा सासंद दो बार राज्य सभा सांसद तथा तीन बार भारत के प्रधानमंत्री पद को विभूषित करने वाले अजातशत्रु जननेता भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी जी विश्व के महान नेता थे। श्री मिश्र ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों काेेे सदैव स्मरण किया जाएगा। 'विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति एवं राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले भारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। श्री मिश्र ने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन निर्धनों व वंचितों की सेवा के लिए समर्पित रहा। वो देश के पहले विदेश मंत्री थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण दिया। पोखरण में सफलता पूर्वक परमाणु परीक्षण कराकर पूरी दुनिया को भारत की अटल मजबूती का संदेश दिया। वरिष्ट भाजपा नेता राकेश मिश्र ने कहा कि पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध में अटल जी के दृढ़ नेतृत्व में भारतीय सेना ने अद्वितीय पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तानी घुसपैठियों का पूरी तरह से सफाया कर दिया। उनके कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण आर्थिक व संरचनात्मक सुधार किए गए। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गांवों शहरों को सड़कों से जोड़ा गया जिसके कारण भारत में आर्थिक विकास को एक नई गति मिली। अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी। इस अवसर पर ' मंडल अध्यक्ष रामनैन शर्मा , किसान मोर्चा कांटे मंडल अध्यक्ष रामयज्ञ पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतराम वरुण, डाक्टर कमला चौधरी, रामदेव मौर्य, मधुसूदन ओझा ,सत्यप्रकाश चौधरी रामसुंदर चौधरी, मीडिया प्रभारी रघुनाथ गौड़ जिला मंत्री अनिल पाण्डेय ,रामयज्ञ पाण्डेय जी ,अमरनाथ पाण्डेय अमरमणि पाण्डेय अभिनंदन पाण्डेय रामनिवास शर्मा कोमल यादव रघुनाथगढ़ बलराम यादव विष्णु निषाद, बिताई आर्य विश्वनाथ चौबे सुरेंद्र यादव रामकिंकर पाण्डेय जी दिलीप कुमार पांडे रूपा चौधरी कौशलन्द पाण्डेय अमरनाथ पाण्डेय दिनेश उपाध्याय निनक पासवान राम राम शर्मा जी अंग्रेजी खान राम नयन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

अटल जी के दूरदर्शी सोंच ने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुँचाया- राकेश मिश्र

 


संतकबीरनगर: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य वरिष्ठ नेता,313 खलीलाबाद विधानसभा भाजपा से टिकट के दौड़ में सबसे अगली पंक्ति में नजर आ रहे राकेश मिश्र ने शनिवार को खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों के बूथों पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुँच कर स्वर्गीय अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी भारत ही नहीं विश्व के महान नेता थे।

खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुर्थिया, नौवा गाँव, पचदेवरी, सरैया राजापुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश मिश्र ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष पांच दशक तक राजनीति के क्षितिज पर अपनी आभा विखेरनें वाले दस बार लोकसभा सासंद दो बार राज्य सभा सांसद तथा तीन बार भारत के प्रधानमंत्री पद को विभूषित करने वाले अजातशत्रु जननेता भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी जी विश्व के महान नेता थे। श्री मिश्र ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों काेेे सदैव स्मरण किया जाएगा। ‘विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति एवं राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले भारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। श्री मिश्र ने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन निर्धनों व वंचितों की सेवा के लिए समर्पित रहा। वो देश के पहले विदेश मंत्री थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण दिया। पोखरण में सफलता पूर्वक परमाणु परीक्षण कराकर पूरी दुनिया को भारत की अटल मजबूती का संदेश दिया। वरिष्ट भाजपा नेता राकेश मिश्र ने कहा कि पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध में अटल जी के दृढ़ नेतृत्व में भारतीय सेना ने अद्वितीय पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तानी घुसपैठियों का पूरी तरह से सफाया कर दिया। उनके कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण आर्थिक व संरचनात्मक सुधार किए गए। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गांवों शहरों को सड़कों से जोड़ा गया जिसके कारण भारत में आर्थिक विकास को एक नई गति मिली। अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी। इस अवसर पर ‘ मंडल अध्यक्ष रामनैन शर्मा , किसान मोर्चा कांटे मंडल अध्यक्ष रामयज्ञ पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतराम वरुण, डाक्टर कमला चौधरी, रामदेव मौर्य, मधुसूदन ओझा ,सत्यप्रकाश चौधरी रामसुंदर चौधरी, मीडिया प्रभारी रघुनाथ गौड़ जिला मंत्री अनिल पाण्डेय ,रामयज्ञ पाण्डेय जी ,अमरनाथ पाण्डेय अमरमणि पाण्डेय अभिनंदन पाण्डेय रामनिवास शर्मा कोमल यादव रघुनाथगढ़ बलराम यादव विष्णु निषाद, बिताई आर्य विश्वनाथ चौबे सुरेंद्र यादव रामकिंकर पाण्डेय जी दिलीप कुमार पांडे रूपा चौधरी कौशलन्द पाण्डेय अमरनाथ पाण्डेय दिनेश उपाध्याय निनक पासवान राम राम शर्मा जी अंग्रेजी खान राम नयन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!