सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर-खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत ग्राम अशरफाबाद निवासी एक युवक को बकाया मांगना महंगा पड़ गया। इससे नाराज मन बढ़ युवक ने धारदार हथियार से हमला कर लहुलुहान कर दिया। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका परिजनो ने इलाज करने के साथ हीआरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। घायल युवक की मां नजमा खातून ने बताया कि उसका बेटा सदरे आलम उर्फ गोलू पुत्र शाकिर उम्र 25 वर्ष गांव के ही चौथी के पुत्र ताजू से बकाया धन मांग रहा था। जिसे देने के बजाय उक्त मनबढ़ युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। जब कि चौकी इंचार्ज बलराम पाण्डेय ने बताया कि अशरफाबाद निवासी दो युवकों में बकाया को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें गोलू को गम्भीर चोट लगने से बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

बकाया मांगना पड़ा युवक को भारी, बकायेदार ने धारदार हथियार से हमला कर किया घायल

 

संतकबीरनगर-खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत ग्राम अशरफाबाद निवासी एक युवक को बकाया मांगना महंगा पड़ गया। इससे नाराज मन बढ़ युवक ने धारदार हथियार से हमला कर लहुलुहान कर दिया। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका परिजनो ने इलाज करने के साथ हीआरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
घायल युवक की मां नजमा खातून ने बताया कि उसका बेटा सदरे आलम उर्फ गोलू पुत्र शाकिर उम्र 25 वर्ष गांव के ही चौथी के पुत्र ताजू से बकाया धन मांग रहा था। जिसे देने के बजाय उक्त मनबढ़ युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। जब कि चौकी इंचार्ज बलराम पाण्डेय ने बताया कि अशरफाबाद निवासी दो युवकों में बकाया को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें गोलू को गम्भीर चोट लगने से बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!