World Clock Meeting Planner
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर जिले की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख व समृद्धि की कामना की है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। होली यानी रंगो का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है। इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये। कोई व्यक्ति व वर्ग ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना को आघात पहुंचे और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो।जबकि पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने होली त्यौहार पर जनपदवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या वर्ग शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा।

संतकबीरनगर-डीएम व एसपी ने सभी को दी होली की बधाई

संतकबीरनगर जिले की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख व समृद्धि की कामना की है।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। होली यानी रंगो का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है। इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये। कोई व्यक्ति व वर्ग ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना को आघात पहुंचे और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो।जबकि पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने होली त्यौहार पर जनपदवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या वर्ग शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!