बस्ती-सिद्धार्थनगर क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुनाव में पार्टी कंडीडेट की जीत का बड़ा दावा करते हुए भाजपा नेता डॉ सत्यपाल पाल ने कहा कि विकास के नाम पर पार्टी उम्मीदवार सुभाष यदुवंश इस बार ऐतिहासिक मतो से एमएलसी का चुनाव जीत कर सदन में पहुंच रहें हैं। आपको बता दें कि डॉ सत्यपाल पाल गोरखपुर यूनिवर्सिटी के
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और जिला इकाई संतकबीरनगर के जिला उपाध्यक्ष हैं। डॉ सत्यपाल पाल ने सत्यमेव टाइम्स से खास बातचीत के दौरान विपक्ष के आरोपों को ख़ारिज करते हुए पार्टी प्रत्याशी सुभाष यदुवंश की जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार 98 से 99 प्रतिशत ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया है जिसे देख ये सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार पार्टी उम्मीदवार ऐतिहासिक मतो से चुनाव जीत रहें हैं।