बस्ती-सिद्धार्थनगर क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुनाव में स्थानीय सांसद प्रवीण निषाद के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने खलीलाबाद ब्लॉक कैम्पस में बने बूथ पर पहुंचे सदर भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी ने मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बात चीत के दौरान एमएलसी पद के लिए पार्टी प्रत्याशी सुभाष यदुवंश की जीत का दावा किये। अपने दावे में उन्होंने कहा कि एमएलसी के चुनाव में समाजवादी पार्टी कहीं से भी लड़ाई में नही दिख रही, विकास के नाम पर पार्टी प्रत्याशी सुभाष यदुवंश बड़ी जीत दर्ज करेंगे, उनके जीत के बाद क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जिस तरह से पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है उसे देख निर्दलीय प्रत्याशी ने भी किया हमारे प्रत्याशी का समर्थन किया है।