World Clock Meeting Planner
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर जिले में अपराधी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं, एक तरफ जहां सूबे की योगी सरकार अपराधियों के लिए एक्शन मूड में हैं तो वही संतकबीरनगर जिले में पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओ को अंजाम दिए जा रहें हैं। हाल ही में धनघटा थाना क्षेत्र के एक गाँव मे युवती के साथ रेप और रेप के बाद हत्या, मेंहदावल क्षेत्र में 08 वर्षीय मासूम की किडनैपिंग के बाद फिरौती न मिलने पर हत्या के बाद महुली थाना क्षेत्र के गिठनी में हत्या की वारदात और शहर कोतवाली क्षेत्र के तितौवां मुहल्ले में दिनदहाड़े व्यापारी से 02 लाख 85 हजार की लूट ने पुलिस की जमकर किरकिरी कराई है। आपको बता दें कि तितौवां मुहल्ले के रहने वाले गल्ला व्यापारी विनोद गुप्ता इंडियन बैंक से 02 लाख 85 हजार रुपए निकालकर जब अपने आवास पर जा रहे थे तभी वो जैसे ही मुहल्ले में स्थित समाजवादी पार्टी के नेता जयराम पांडेय के घर के सामने पहुंचे तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो चले। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी, मौके पर सपा नेता जयराम पांडेय भी पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी, घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी सोनम कुमार ने घटनास्थल का जायज़ा लिया, एसपी ने सपा नेता जयराम पांडेय और पीड़ित से बातचीत की। एसपी सोनम कुमार ने वारदात को अंजाम देकर फरार होने वाले बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश मातहतों को दिया है। पूरे मामले पर सपा नेता जयराम पांडे ने पुलिस को कठघरे में खड़ा करते हुए ये चेतावनी दी कि अगर इस मामले का खुलासा जल्द नही हुआ और जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश न लगा तो इसके लिए समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। वहीं सीओ अंशुमान मिश्र ने घटना के बारे में जानकारी देने के साथ ये कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

बेखौफ लुटेरों ने दिनदहाड़े दिया लूट की वारदात को अंजाम

संतकबीरनगर जिले में अपराधी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं, एक तरफ जहां सूबे की योगी सरकार अपराधियों के लिए एक्शन मूड में हैं तो वही संतकबीरनगर जिले में पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओ को अंजाम दिए जा रहें हैं। हाल ही में धनघटा थाना क्षेत्र के एक गाँव मे युवती के साथ रेप और रेप के बाद हत्या, मेंहदावल क्षेत्र में 08 वर्षीय मासूम की किडनैपिंग के बाद फिरौती न मिलने पर हत्या के बाद महुली थाना क्षेत्र के गिठनी में हत्या की वारदात और शहर कोतवाली क्षेत्र के तितौवां मुहल्ले में दिनदहाड़े व्यापारी से 02 लाख 85 हजार की लूट ने पुलिस की जमकर किरकिरी कराई है। आपको बता दें कि तितौवां मुहल्ले के रहने वाले गल्ला व्यापारी
विनोद गुप्ता इंडियन बैंक से 02 लाख 85 हजार रुपए निकालकर जब अपने आवास पर जा रहे थे तभी वो जैसे ही मुहल्ले में स्थित समाजवादी पार्टी के नेता जयराम पांडेय के घर के सामने पहुंचे तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो चले। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी, मौके पर सपा नेता जयराम पांडेय भी पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी, घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी सोनम कुमार ने घटनास्थल का जायज़ा लिया, एसपी ने सपा नेता जयराम पांडेय और पीड़ित से बातचीत की। एसपी सोनम कुमार ने वारदात को अंजाम देकर फरार होने वाले बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश मातहतों को दिया है। पूरे मामले पर सपा नेता जयराम पांडे ने पुलिस को कठघरे में खड़ा करते हुए ये चेतावनी दी कि अगर इस मामले का खुलासा जल्द नही हुआ और जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश न लगा तो इसके लिए समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। वहीं सीओ अंशुमान मिश्र ने घटना के बारे में जानकारी देने के साथ ये कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!