World Clock Meeting Planner
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम गिठनी में एक सिरफिरे बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। गांव में हुए इस जघन्य हत्याकांड की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मामले की जानकारी होने पर नवागत एसपी सोनम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है। आपको बता दें कि महुली थाना क्षेत्र के गिठनी गांव के रहने वाले मृतक सुरेश चौधरी स्थानीय बाजार में ही मेडिकल स्टोर चलाते थे जो जब दुकान से घर खाना खाने पहुंचे तब उनकी अपने बेटे महेश से किसी बात को लेकर तकरार होने लगी, बात ही बात में मामला इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपने पिता के ऊपर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, मृतक की चीखपुकार सुन परिजन जब घर के बरामदे में पहुंचे तब मृतक खून से लथपथ था। हत्यारोपी महेश पर इस कदर सनक सवार था कि उसने घर वालों पर भी हमला करना चाहा लेकिन घरवालों ने कमरे के अंदर खुद को बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। हत्यारा महेश पिता की हत्या के बाद कुल्हाड़ी लिए ग्रामीणों को भी ललकारने लगा, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफ़ी जद्दोजहद के बाद हत्यारोपी को दबोच सकी। पूरे घटनाक्रम पर नवागत एसपी सोनम कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद रहा, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

कलियुगी बेटे का कारनामा : कुल्हाड़ी से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट

संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम गिठनी में एक सिरफिरे बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। गांव में हुए इस जघन्य हत्याकांड की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मामले की जानकारी होने पर नवागत एसपी सोनम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
आपको बता दें कि महुली थाना क्षेत्र के गिठनी गांव के रहने वाले मृतक सुरेश चौधरी स्थानीय बाजार में ही मेडिकल स्टोर चलाते थे जो जब दुकान से घर खाना खाने पहुंचे तब उनकी अपने बेटे महेश से किसी बात को लेकर तकरार होने लगी, बात ही बात में मामला इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपने पिता के ऊपर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, मृतक की चीखपुकार सुन परिजन जब घर के बरामदे में पहुंचे तब मृतक खून से लथपथ था। हत्यारोपी महेश पर इस कदर सनक सवार था कि उसने घर वालों पर भी हमला करना चाहा लेकिन घरवालों ने कमरे के अंदर खुद को बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। हत्यारा महेश पिता की हत्या के बाद कुल्हाड़ी लिए ग्रामीणों को भी ललकारने लगा, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफ़ी जद्दोजहद के बाद हत्यारोपी को दबोच सकी। पूरे घटनाक्रम पर नवागत एसपी सोनम कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद रहा, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!