Countdown To Mothers Day
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगडिहवा में ग्राम समाज की गड़ही की भूमि में जरिया निर्माण कर रहे दबंग प्रधान की शिकायत करना ग्रामीण को महंगा पड़ गया है। आरोप है कि अवैध निर्माण की शिक़ायत करने पर दबंग प्रधान ने गोलबंदी करके शिकायत कर्ता को घर मे घुस पर मारा पीटा। मारपीट में पीड़ित के 5 परिजन घायल है, जिसमें 1 व्यक्ति का इलाज जिला मुख्यालय चल रहा है, हालात गंभीर बताई जाती है। घटना से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान के घर के पीछे ग्राम समाज की भूमि गड़ही भूमि है, जिस पर ग्राम प्रधान पिलर डालकर निर्माण कर रहे थे, जिसकी शिकायत शिक़ायत कर्ता ने स्थानीय तहसील में की थी, जो ग्राम प्रधान को नागवार लगी। घटना के दिन आरोपी पक्ष के 3 लोगों का 151 की तहत कार्यवाही हुई थी और शिकायतकर्ता का भी 107/116 की कार्यवाही हुई थी। इसी घटना और पुरानी रंजिश से खिन्न होकर आरोपी मोहन चौधरी पुत्र त्रिलोकी चौधरी, आकाश पुत्र त्रिलोकी चौधरी, प्रमोद पुत्र त्रिलोकी चौधरी, रामलखन पुत्र रिब्बड़, भल्लू पुत्र रिब्बड़ ने पीड़ित और उनके परिजनों पर घर मे घुसकर हमला कर दिया। घटना की शिकायत पर शोहरतगढ़ पुलिस ने उक्त लोगों के विरुद्ध 147, 148, 323, 504, 506, 324, 452, 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

सिद्धार्थनगर-गड्ढे की जमीन को लेकर मारपीट,कई घायल_रिपोर्ट-संदीप पांडेय

 

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगडिहवा में ग्राम समाज की गड़ही की भूमि में जरिया निर्माण कर रहे दबंग प्रधान की शिकायत करना ग्रामीण को महंगा पड़ गया है। आरोप है कि अवैध निर्माण की शिक़ायत करने पर दबंग प्रधान ने गोलबंदी करके शिकायत कर्ता को घर मे घुस पर मारा पीटा। मारपीट में पीड़ित के 5 परिजन घायल है, जिसमें 1 व्यक्ति का इलाज जिला मुख्यालय चल रहा है, हालात गंभीर बताई जाती है।

घटना से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान के घर के पीछे ग्राम समाज की भूमि गड़ही भूमि है, जिस पर ग्राम प्रधान पिलर डालकर निर्माण कर रहे थे, जिसकी शिकायत शिक़ायत कर्ता ने स्थानीय तहसील में की थी, जो ग्राम प्रधान को नागवार लगी। घटना के दिन आरोपी पक्ष के 3 लोगों का 151 की तहत कार्यवाही हुई थी और शिकायतकर्ता का भी 107/116 की कार्यवाही हुई थी।
इसी घटना और पुरानी रंजिश से खिन्न होकर आरोपी मोहन चौधरी पुत्र त्रिलोकी चौधरी, आकाश पुत्र त्रिलोकी चौधरी, प्रमोद पुत्र त्रिलोकी चौधरी, रामलखन पुत्र रिब्बड़, भल्लू पुत्र रिब्बड़ ने पीड़ित और उनके परिजनों पर घर मे घुसकर हमला कर दिया। घटना की शिकायत पर शोहरतगढ़ पुलिस ने उक्त लोगों के विरुद्ध 147, 148, 323, 504, 506, 324, 452, 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!