Countdown To Mothers Day
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है सिद्धार्थनगर 21 जून 2022/ जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की उपस्थिति मे नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन द्वारा साफ-सफाई, कान्हा गौशाला, नगर पालिका/नगर पंचायत में कराये जा रहे कार्यो, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, व्यक्तिगत शौचालय/सामुदायिक शौचालय आदि विन्दुओ की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के वार्डो में भ्रमण करके साफ-सफाई कराने तथा बरसात से पूर्व सभी नाला/नालियों की साफ-सफाई पूर्ण कराना सुनिश्चित करे, जिससे की बरसात के समय में जल जमाव की समस्या न उत्पन्न हो। नगर पालिका/नगर पंचायतों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था कराये जाने का निर्देश दिया गया। जहां पर कूड़ा गाड़िया कम हैं वहां क्रय करने का निर्देश दिया गया। नगर पालिका/नगर पंचायतों में कराये जा रहे कार्यो को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बांसी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डुमरियागंज, उसका बाजार, ओम प्रकाश गिरि तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

सिद्धार्थनगर-डीएम की अध्यक्षता में अधिशासी अधिकारियों की हुई बैठक_रिपोर्ट-संदीप पांडेय

सिद्धार्थनगर 21 जून 2022/ जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की उपस्थिति मे नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन द्वारा साफ-सफाई, कान्हा गौशाला, नगर पालिका/नगर पंचायत में कराये जा रहे कार्यो, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, व्यक्तिगत शौचालय/सामुदायिक शौचालय आदि विन्दुओ की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के वार्डो में भ्रमण करके साफ-सफाई कराने तथा बरसात से पूर्व सभी नाला/नालियों की साफ-सफाई पूर्ण कराना सुनिश्चित करे, जिससे की बरसात के समय में जल जमाव की समस्या न उत्पन्न हो। नगर पालिका/नगर पंचायतों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था कराये जाने का निर्देश दिया गया। जहां पर कूड़ा गाड़िया कम हैं वहां क्रय करने का निर्देश दिया गया। नगर पालिका/नगर पंचायतों में कराये जा रहे कार्यो को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बांसी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डुमरियागंज, उसका बाजार, ओम प्रकाश गिरि तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!